Utrakhand tourist place देव भूमि उतराखंड के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल Naeem Ahmad, May 20, 2017February 17, 2023 उत्तराखण्ड हमारे देश का 27वा नवोदित राज्य है। 9 नवम्बर 2002 को उत्तर प्रदेश से अलग होकर इस राज्य का गठन किया गया तथा देहरादून शहर को इस राज्य की राजधानी बनाया गया। ( utrakhand tourist place ) हिमालय की गोद में स्थित इस नवगठित राज्य की प्राकृतिक सुन्दरता अनूठी है। ऊँची हिमाच्छादित पर्वत चोटियाँ, घने जंगल, नदी घाटियाँ, कल कल करती नदियाँ, झरने, फूलो से सजी घाटियाँ आदि एक अनुपम दृश्य प्रस्तुत करती है। ऐसा लगता है कि मानो लगता है कि मानो प्रकृति ने इस प्रदेश को बडी फुरसत से सजाया संवारा है।उत्तराखण्ड को देव भूमी के रूप मे भी जाना जाता है। तथा हिन्दुओ के लिए यह प्रदेश पवित्रतम धरा है। प्रत्येक हिन्दू अपने जीवन काल में जिन चार पवित्र स्थलो के दर्शन करने की अभीलाषा रखता है। वे चारो धाम- बद्रीनाथ, केदारनाथ,गंगोत्री एंव यमुनोत्री इसी प्रदेश में स्थित है। इसके अलावा हरिदूार और ऋषिकेश जैसे पवित्र तीर्थ स्थल भी इसी प्रदेश में स्थित है। इस चार धाम यात्रा मार्ग पर अन्य कई दर्शनीय स्थल है ।उत्तरांचल के सुंदर दृश्यUtrakhand touristplace information inhindiपंच प्रयाग के नाम से प्रसिद्ध पाँच अत्यंत पवित्र संगम स्थल यही स्थित है। जो इस प्रकार है:- 1- विष्णु प्रयाग ( अलकनंदा और धौलीगंगा संगम स्थल ) 2- नंदप्रयाग ( अलकनंदा और नंदाकिनी संगम स्थल ) 3- कर्णप्रयाग ( अलकनंदा और पिंडरगंगा संगम स्थल ) 4- रूद्रप्रयाग ( अलकनंदा और मंदाकिनी संगम स्थल ) 5- देवप्रयाग ( अलकनंदा और भागीरथी संगम स्थल )इसके अलावा इस देव भूमी मे पंचबद्री और पंचकेदार के नाम से पाँच पाँच तीर्थ स्थल भी है।पंचबद्री तीर्थ स्थल utrakhand tourist place panch badri1- बद्री विशाल 2- योग बद्री 3- भविष्य बद्री 4- ध्यान बद्री अथवा वृहदबद्री 5- आदि बद्रीपंचकेदार तीर्थ स्थल utrakhand tourist place panch kedar1- केदारनाथ 2- मध्यमेश्वर 3- तंगुनाथ 4- रूद्रनाथ 5- कल्पेश्वर आदि के दर्शन भी चार धाम मार्ग पर किये जा सकते है।हिन्दुओ की पवित्रतम नदियाँ (भागीरथी) गंगा और यमुना का उदगम स्थल भी इसी प्रदेश में स्थित है। इन तीर्थ स्थलो की यात्रा करने सम्पूर्ण देश के कोने कोने से लाखो की संख्या मे श्रद्धालु प्रति वर्ष यहाँ आते है। इसके अलावा सिक्खो का पवित्र तीर्थ स्थान हेमकुंड साहिब भी इसी प्रदेश में स्थित है। उत्तराखंड के टूरिस्ट प्लेस की विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए हमारी उत्तराखंड के जिले वाइज यह कुछ पोस्ट जरूर पढेंदेहरादून जिले के पर्यटन स्थलचम्पावत जिले के पर्यटन स्थलचमोली जिले के पर्यटन स्थलरूद्रप्रयाग जिले के पर्यटन स्थलबागेश्वर जिले के पर्यटन स्थलटिहरी जिले के पर्यटन स्थलउधमसिंह नगर जिले के पर्यटन स्थलअल्मोडा जिले के पर्यटन स्थलयमुनोत्री धामकेदारनाथ धाम का इतिहासबद्रीनाथ धाम की यात्राUtrakhand tourist place इन धार्मिक महत्व के स्थानो के अलावा प्रदेश के राष्ट्रीय वन्य जीव उधान जैसै:- जिम कार्बेट नेशनल पार्क, राजाजी नेशनल पार्क आदि तथा फूलो की घाटी पर्यटको के लिए आकर्षण का केंद्र बनते है। नैनीताल, मसूरी, अल्मोडा, और रानीखेत जैसे प्रसिद्ध हील स्टेशन भी इसी राज्य में स्थित है। उत्तराखंड पर्यटन पर आधारित हमारे यह लेख भी जरूर पढ़ें [post_grid id=”5777″]Share this:ShareClick to share on Facebook (Opens in new window)Click to share on X (Opens in new window)Click to print (Opens in new window)Click to email a link to a friend (Opens in new window)Click to share on LinkedIn (Opens in new window)Click to share on Reddit (Opens in new window)Click to share on Tumblr (Opens in new window)Click to share on Pinterest (Opens in new window)Click to share on Pocket (Opens in new window)Click to share on Telegram (Opens in new window)Like this:Like Loading... भारत के पर्यटन स्थल भारत के हिल्स स्टेशन उत्तराखंड धार्मिक स्थलउत्तराचंल पर्यटनहनीमून डेस्टिनेशनहिल स्टेशन