Tourist place near tihri gardhwal उत्तरांचल टिहरी गढ़वाल Naeem Ahmad, May 27, 2017April 9, 2024 उत्तरांचल का टिहरी गढवाल जिला पर्यटन और सुंदरता में काफी महत्वपूर्ण स्थान रखता है। टिहरी गढवाल जिला क्षेत्रफल के हिसाब से उत्तरांचल का चौथा सबसे बडा जिला है। ( tourist place near tihri gardhwal ) टिहरी गढवाल जिले का क्षेत्रफल 4080 वर्ग किलोमीटर है। तथा टिहरी गढवाल जिले का मुख्याल्य नई टिहरी है। टिहरी गढवाल जिले मे कई प्रमुख शहर पडते है जैसे:- चम्बा, घनसाली,देवप्रयाग, धनोल्टी, नरेन्द्रनगर आदि(नई टिहरी) यह नवनिर्मित आधुनिक नगर 1550 मीटर की ऊचाई पर स्थित है। यहां से टिहरी बांध और भागीरथी नदी का सुंदर नजारा देखा जा सकता है। पुरानी टिहरी मे बांध बनने के कारण वहां के नागरिको को पुर्नस्थापित करने के लिए नई टिहरी बसाया गया था। वर्तमान में नई टिहरी एक सुंदर पहाडी पर्यटन स्थल के रूप में जानी जाती है।टिहरी गढवाल जिले के सुंदर दृश्यटिहरी बांध:- टिहरी बांध नई टिहरी से 16 किलोमीटर की दूरी पर है तथा ऋषिकेश से टिहरी बांध की दूरी 84 किलोमीटर है। टिहरी बांध एशिया का सबसे ऊचा बांध है। यहा लगभग 2400 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। वर्तमान में टिहरी बांध को पर्यटन के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। बहुत जल्द ही यह पर्यटको के लिए खोल दिया जायेगा।Tourist place near tihri gardhwal Utrakhand tourist place tihri gardhwaldistrict Tihri dame near tihri gardhwal चम्बा:- यह सुंदर पहाडी स्थल नरेन्द्रनगर से गंगोत्री मार्ग पर 48 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां से हिमालय पर्वत श्रृंखलाओ और भागीरथी घाटी के सुंदर नजारे देखे जा सकते है। चम्बां मसूरी परिक्षेत्र फलो के बागानो के लिए भी जाना जाता है।टिहरी गढवाल जिले के सुंदर दृश्यसरकुंडा देवी:- सरकुंडा मसूरी से 35 किलोमीटर की दूरी पर मसूरी टिहरी रोड पर स्थित है। यहां तक पहुँचने के लिए कहूखाल तक बस, कार या टेक्सी दूारा जाना पडता है। सरकुंडा देवी मंदिर पहुचने के लिए 2 किलोमीटर की खडी चढाई पैदल या खच्चर से तय करनी पडती है।क्रिप्टो में इंवेस्ट करें अधिक लाभ पाएं धनोल्टी:- मसूरी से धनोल्टी की दूरी 24 किलोमीटर है धनोल्टी मसूरी टिहरी रोड पर स्थित है। यहां ठहरने की बेहतर व्यवस्था है। धनोल्टी जाते वक्त बुरासखंड, चीड और देवदार के घने जंगलो से घिरी खुबसूरत हिमालय की वादियां दिखती है। पर्यटक यहां पहुँच कर सुंदर दृश्यो के जादुई नजारो मे खो जाते है।Tourist place near tihri gardhwal Top five tourist place in tihri gardhwal Devpiryag in tihri gardhwal districtदेवप्रयाग:- केदारखंड के चारो धामो की तीर्थ यात्रा के लिए देवप्रयाग एक केंद्र के रूप मे अतिप्राचीन काल से प्रसिद्ध है। अलकनंदा और भागीरथी नदी के संगम तट पर स्थित इस तीर्थ से गंगोत्री-यमुनोत्री और केदारनाथ-बद्रीनाथ की यात्राओ के मार्ग अलग अलग हो जाते है। गढवाल के पंचप्रयाग में जो अलकनंदा के साथ विभिन्न नदियो के संगम बने है उनमें देवप्रयाग प्रथम प्रयाग है। जिसका महत्व प्रयागराज के समान है।चम्पावत जिले के पर्यटन स्थलचमोली जिले के पर्यटन स्थलउधमसिंह नगर जिले के पर्यटन स्थलउत्तरकाशी जिले के पर्यटन स्थलअल्मोडा जिले के पर्यटन स्थलबागेश्वर जिले के पर्यटन स्थलरघुनाथजी मंदिर:- देवप्रयाग मे स्थित रघुनाथ मंदिर यहा का सबसे प्राचीन और प्रसिद मंदिर है। इसकी स्थापना मूलरूप से देवशर्मा नामक ब्रहाम्ण ने की थी। ऐसा कहा जाता है की मंदिर का वर्तमान रूप आदि शंकराचार्य द्धारा निर्मित कराया हुआ है। इसका अपना अति प्राचीन इतिहास है। मंदिर के पिछे की शिलाओ पर कुछ तीर्थ यात्रीयो के नाम खरोष्टी लिपी मे लिखे है। जोकि दूसरी तीसरी शताब्दी के कहे जाते है। मंदिर के अनेक शिलालेख तथा ताम्रपट्ट इसकी प्राचीनता सिद्ध करते है।Tourist place near tihri gardhwal Raghunath tample in devpiryagचंद्रबदनी देवी:- यह पवित्र स्थल देवप्रयाग से 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। माना जाता है कि यहां पर देवी सती का धड गिरा था। यहां पर मंदिर के बाहर कुछ प्राचीन मूर्तिया और लोहे के त्रिशुल देखे जा सकते है।नागटिब्बा:- मसूरी से नागटिब्बा की दूरी 35 किलोमीटर है। और ट्रैकिंग के लिए यह बहुत अच्छा स्थान है। नागटिब्बा की ऊचाई 10 हजार फीट है। जोकि घने जंगलो से घिरा हुआ है। नागटिब्बा जाने के लिए मसूरी से थत्यूड तक का सफर किसी वाहन से तय किया जा सकता है। किन्तू उसके बाद 7 किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पडता है।Tourist place near tihri gardhwal Nagtibba in tihri gardhwal districtकैम्पटी फाल:- यह मसूरी का सबसे बडा और सुंदर जल प्रपात है। यह स्थान चकराता मार्ग पर समुंद्र तल से 4500 मीटर की ऊचाई पर स्थित है। घाटियो से निकलते इस झरने के नीचे धूप के मौसम मे नहाने से तनमन मे स्फूर्ति व ताजगी का अनुभव होता है। कैम्पटी फाल मसूरी से 15 किलोमीटर की दूरी पर है।देहरादून जिले के पर्यटन स्थलनरेन्द्रनगर:- यह नगर पूर्व मे गढवाल की राजधानी थी। यह ऋषिकेश गंगोत्री य्मुनोत्री मार्ग पर स्थित है। यहां से गंगा और दून घाटी के सुंदर नजारे देखने को मिलते है।खाटलिंग हिमनद:- यह भीलांगना नदी का श्रोत्र ट्रैकिंग के लिए उपयुक्त स्थान है। टिहरी से घूटू बैस कैम्प 62 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जहां से लोग इस हिमनद के लिए जाते है।Tourist place near tihri gardhwal टिहरी गढवाल कैसे पहुँचे:-हवाई मार्ग- टिहरी से निकटतम हवाई अड्डा जौली ग्रांट 93 किलोमीटर की दूरी पर है रेल मार्ग- टिहरी से निकटतम रेलवे स्टेशन ऋषिकेश 76 किलोमीटर की दूरी पर है। सडक मार्ग- टिहरी सडक मार्ग से जुडा हुआ है ऋषिकेश बस अड्डा यहा के लिए बेस्ट है। हमारे यह लेख भी जरुर पढ़े:—[post_grid id=”5777″]Share this:ShareClick to share on Facebook (Opens in new window)Click to share on X (Opens in new window)Click to print (Opens in new window)Click to email a link to a friend (Opens in new window)Click to share on LinkedIn (Opens in new window)Click to share on Reddit (Opens in new window)Click to share on Tumblr (Opens in new window)Click to share on Pinterest (Opens in new window)Click to share on Pocket (Opens in new window)Click to share on Telegram (Opens in new window)Like this:Like Loading... भारत के हिल्स स्टेशन उत्तराखंड पर्यटन