भुवनेश्वर 1950 से आधुनिक उड़ीसा की राजधानी है। प्राचीन काल में भुवनेश्वर केसरी वंश के शैव शासकों की राजधानी थी। भुवनेश्वर शहर नागर शैली में बने मंदिरों का विशेष केंद्र है। ऐसा कहा जाता है कि इसकी बिंदुसागर झील के चारों ओर कभी 7000 मंदिर हुआ करते थे। अब भी यहाँ सैंकड़ों मंदिर देखे जा सकते हैं। इसी कारण इसे मंदिरों का शहर भी…