माथेरन के दर्शनीय स्थल – माथेरन के पर्यटन स्थल – महाराष्ट्र का हिल्स स्टेशन माथेरन Naeem Ahmad, September 22, 2017February 24, 2023 प्रिय पाठको पिछली पोस्ट में हमने महाराष्ट्र के खुबसूरत हिल्स स्टेशन महाबलेश्वर की सैर की थी और उसके दर्शनीय स्थलो के बारे में विस्तार से जाना था अपनी इस पोस्ट में हम महाराष्ट्र के ही एक ओर खुबसूरत व सुंदर हिल्स स्टेशन माथेरन की सैर करेगें ओर वहा के प्रमुख दर्शनीय स्थलो के बारे में विस्तार से जानेगें माथेरन एक छोटा सा मगर खुबसूरत पर्यटन स्थल है। जो कि मुंंबई से लगभग 80 किलोमीटर तथा पुणे से 120 किलोमीटर की दूरी पर रायगढ जिले मे स्थित है। समुन्द्र तल से लगभग 300 मीटर की ऊचांई पर बसा हुआ है। हिमालय की तरह माथेरन की पहाडियो पर न तो बर्फ देखने को मिलती और ना ही यहा हिमालय की पहाडियो की तरह सर्द हवा के झौके चलते पर यहा का प्रदूषण रहित शांत वातारण और मनोहारी दृश्य पर्यटको का मन मोह लेते है। माथेरन भारत का एक मात्र ऐसा हिल्स स्टेशन है जहा गाडिया ले जाना प्रतिबंधित है। यहा पर दस्तूरी प्वाइंट तक ही गाडी से जाया जा सकता है। आगे जाने के लिए यहा गाडिया प्रतिबंधित है। यहा से आगे के लिए आप ट्रेकिंग करते हुए जा सकते है। या दूसरे विकल्प भी अपना सकते है जैसे – घोडे की सवारी या हाथी से खीची जाने वाली गाडी इसके आलावा माथेरन पहुचंने का सबसे बढिया और आसान साधन है वहा के लिए चलने वाली टॉय ट्रेन जो आपको अपने टेढे मेढे घुमावदार ट्रेक पर चलती हुई तथा रोमांचित नजारो से रुबरू कराती हुई माथेरन पहुचाती है। यह एशिया का एक मात्र ऐसा हिल स्टेशन है जहा ट्रेकिंग करते हुए जाया जा सकता है। इस खुबसूरत व छोटे से हिल्स स्टेशन पर कई दर्शनीय स्थल व व्यू प्वाइंट है। जिनके बारे में हम आगे जानेगें। इससे पहले हम आपको माथेरन का अर्थ बता दे माथेरन का अर्थ होता है – पर्वतो के मस्तक पर जंगल।माथेरन के सुंदर दृश्यमाथेरन के दर्शनीय स्थलमाथेरन के देखने व घूमने योग्य स्थलचारलोटी झीलपिकनिक के लिए यह यहा का यह सर्वोत्तम स्थल है। इस झील द्वारा ही पूरे शहर को पानी की सप्लाई कि जाती है चारो ओर घने जंगल से घिरी इस झील की प्राकृतिक सुंदरता काबिल ए तारिफ है।वन ट्री हिल प्वाइंटशहर के दक्षिण दिशा मे यह स्थल है। इस पहाडी पर सिर्फ एक ही वृक्ष है जिसके कारण इसे वन ट्री हिल प्वाइंट के नाम से पुकारा जाता है। इस पहाडी से एक मार्ग शिवाजी सीढियो की ओर जाता है।ऊटी के पर्यटन स्थलकुद्रेमुख नेशनल पार्करामबागइस स्थान के बारे में कहाजाता है कि यहा शिवाजी अपने साहहसिक अभियानो के दौरान यहा बनी सिढियो का प्रयोग करते थे। घने जंगल के बीच बनी यह सिढिया यहा का मुख्य आकर्षण का केन्द्र है। यह रास्ता लगभग 9.5 किलोमीटर का है। जो ट्रेकिगं करते हुए यहा पहुंचने वाले रास्तो मे प्रमुख व ज्यादा उपयोग किया जाने वाला है।ओलम्पिया रेसकोर्सयह एक खेल कूद का मैदान है यहा हर साल मई में घुडसवारी और अन्य खेलकूद प्रतियोगिताए आयोजित की जाती है। जिनमे भाग लेने तथा देखने के लिए दूर दूर से प्रतियोगी व दर्शक यहा आते है।पैनोरमा प्वाइंटयह ए खुबसूरत पिकनिक स्थल है जो शहर से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहा से आप पश्चिम मुंबई तथा नेटाल शहर का विंहगम दृश्य देख सकते है। यहा पहाडी रास्तो पर चलती टॉय ट्रेन को भी देख सकते है।माथेरन के सुंदर दृश्यमाथेरन मंकी प्वाइंटयहा पर आप बंदरो को मस्ती करते हुए देख सकते है। जानवरो के साथ कैसा व्यवहार करना है वो सब यहा लगे बोर्ड पर आप पढ सकते है। बिना पढे उनके साथ गलत व्यवहार आपको नुकसान भी पहुचा सकता है। यह एक खुबसूरत स्थल है यहा बडी संख्या में सैलानी आते है।माथेरन कैसे जाएंरेल मार्ग द्वारा यहा पहुचने के लिए मुंबई से ट्रेन पकडनी पडेगी जो आपको नेरल रेलवे पर उतारेगी नेरल रेलवे स्टेशन से इस माथेरन की दूरी 120 किलोमीटर है । नेरल स्टेशन से आपको टॉय ट्रेन पकडनी पडेगी वहा से माथेरन 11 किलोमीटर दूर है। यहा आप आगे जाने के लिए स्थानीय बसो व टैक्सी की सेवाए भी प्राप्त कर सकते है। सडक मार्ग द्वारा नेरल से कामटी तक पहुंचने के लिए टैक्सी की सुविधा है। कामटी से मथेरन लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर है।यहा जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मई का है अगर आप यहाठंड का मजा लेना चाहते है तो नवंबर से फरवरी के बीच भी जा सकते है। हमारे यह लेख भी जरूर पढ़े:— [post_grid id=’16950′]Share this:ShareClick to share on Facebook (Opens in new window)Click to share on X (Opens in new window)Click to print (Opens in new window)Click to email a link to a friend (Opens in new window)Click to share on LinkedIn (Opens in new window)Click to share on Reddit (Opens in new window)Click to share on Tumblr (Opens in new window)Click to share on Pinterest (Opens in new window)Click to share on Pocket (Opens in new window)Click to share on Telegram (Opens in new window)Like this:Like Loading... भारत के पर्यटन स्थल भारत के हिल्स स्टेशन महाराष्ट्र के दर्शनीय स्थलमहाराष्ट्र के पर्यटन स्थलमहाराष्ट्र पर्यटनमहाराष्ट्र हिल स्टेशनहिल स्टेशन