मशोबरा हिमाचल प्रदेश – मशोबरा शिमला के पास एक खुबसुरत हिल्स स्टेशन Naeem Ahmad, December 22, 2017March 10, 2023 मशोबरा हिमाचल प्रदेश ब्रिटिश दौर का यह छोटा सा खुबसूरत हिल स्टेशन है। मशोबरा समुद्र तल से लगभग 7700 फुट की ऊंचाई पर बसा है। मशोबरा शिमला से मात्र 11 किलोमीटर की दूरी पर शिमला से उत्तर दिशा में स्थित है। मशोबरा हिमाचल प्रदेश की एक छोटी सी बस्ती है। जो उन ब्रिटिश अधिकारियो की पहली पसंद थी जो ग्रीष्मकालीन राजधानी शिमला के निकट भी रहना चाहते थे। यहा पर पाइन और सेब के खूबसूरत बगीचे मन मोह लेते है। यहा एक लकडी के बने मंदिर में देवी महाकाली और भगवान शिव विराजमान है।मशोबरा हिमाचल प्रदेश के दर्शनीय स्थल – मशोबरा हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलछोटा बाजारमशोबरा का छोटा बाजार मशरूम का आचार, ताजे फलो का जूस, जैम, स्क्वैश के लिए बेहद प्रसिद्ध है। प्रतिवर्ष यहा जाने वाले सैलानी इन्है अपने साथ ले जाना नही भूलते।मशोबरा हिमाचल प्रदेश के सुंदर दृश्यबैंडोचीयह मशहूर अदाकारा वहीदा रहमान का ग्रीष्मकालीन निवास स्थान है। यहा का बगीचा इस इलाके में सबसे खूबसूरत है।सुंदरबनसुंदरबन बाजार से दाहिनी ओर है। यह जाने माने लेखक और पत्रकार खुशवंत सिंह के भाई गुरूबख्श की सम्पत्ति है। मचैंट आइवटी की फिल्म ” दि ज्वैल इन दि क्राउन ” की शूटिंग यही हुई थी।हैलीपैडभारत के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री जब भी मशोबरा आते है तो वे इसी हैलीपैड पर उतरते है। यहा घूमने का बेहतर समय शाम का है। जब सूर्य कि किरणे बर्फ से ढकी चोटियो को सुनहरी आभा प्रदान करती है।दि रिट्रीटदि रिट्रीट एक चोटी पर बनी पुराने समय की एक कॉटेज है। यह स्थान दि रिट्रीट कर्जन, मिंटो, हाडिंग्स, चेम्सफोर्ड, रीडिंग और लिटन की पसंदीदा जगह थी। अब यह स्थान भारत के राष्ट्रपति की अधिकारिक सैरगाह है। भारत के राष्ट्रपति वर्ष में एक बार छुट्टियां मनाने यहा अवश्य आते है।डेन्स फौलीयह खूबसूरत जगह पंजाब के राज्यपाल की ग्रीष्मकालीन निवास है। यहा सैर करना पर्यटको को बेहद पसंद आता है।सेंट क्रिस्पिन्स चर्चयह चर्च सन् 1914-18 के युद्ध में शहीद हुए सैनिको को समर्पित है। पर्यटक काफी संख्या में यहा आते है।सियोगयह मशोबरा का संरक्षित जंगल है। यहा दूर दूर तक प्राचीन देवदार के पेड फैले हुए है। जिनकी छटा देखते ही बनती है। यहा जाने के लिए शिमला के म्युनिसिपिल कमिश्नर से अनुमति लेनी पडती है। यहा आप जंगली जानवरो को यहा वहा विचरते और पेड पौधो की कई प्रजातिया देख सकते है।किन्नौर हिमाचल प्रदेश के दर्शनीय स्थललाहौल स्पीति के दर्शनीय स्थलशिमला के पर्यटन स्थलमशोबरा कैसे जाएंहवाई मार्ग द्वारामशोबरा हिमाचल प्रदेश जाने के लिए यहा से नजदीकु हवाई अड्डा मुब्बार हट्टी है जो यहा से 36 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहा किराए की टैक्सीयो की अच्छी व्यवस्था है।रेल मार्ग द्वारामशोबरा का नजदीकी रेलवे स्टेशन कालका है जो यहा से 105 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहा से मशोबरा आने जाने के लिए बस व टेक्सीयो की व्यवस्था है।सडक मार्ग द्वाराअगर आप मशोबरा अपने वाहन से जाना चाहते है तो दिल्ली से राष्ट्रीय राजमार्ग 1 पर चलकर अंबाला पहुंचे। अंबाला से कालका होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 22 से होते हुए शिमला पहुंचे। शिमला से 8 किलोमिटर दूर छल्ली जाए और छल्ली से मशोबरा 3 किलोमीटर की दूरी पर है। Share this:ShareClick to share on Facebook (Opens in new window)Click to share on X (Opens in new window)Click to print (Opens in new window)Click to email a link to a friend (Opens in new window)Click to share on LinkedIn (Opens in new window)Click to share on Reddit (Opens in new window)Click to share on Tumblr (Opens in new window)Click to share on Pinterest (Opens in new window)Click to share on Pocket (Opens in new window)Click to share on Telegram (Opens in new window)Like this:Like Loading... भारत के पर्यटन स्थल भारत के हिल्स स्टेशन हिमाचल टूरिस्ट पैलेसहिमाचल पर्यटन