बरेली के दर्शनीय स्थल – बरेली के टॉप 5 पर्यटन स्थल Naeem Ahmad, May 9, 2018 बरेली उत्तर भारत के राज्य उत्तर प्रदेश का एक जिला और शहर है। रूहेलखंड क्षेत्र में स्थित यह शहर उत्तर प्रदेश राज्य के मंडल क्षेत्र के रूप में भी जाना जाता है। बरेली वैसे कोई खास पर्यटन स्थल नही है। लेकिन फिर भी यहा आधुनिकता की और बढती जीवन शैली में यहा कई दर्शनीय स्थल है, जो बरेली आने वाले पर्यटको के साथ साथ यहा के लोगो को भी आकर्षित करते है। अपने इस लेख में हम बरेली के दर्शनीय स्थल में से उन टॉप 5 पर्यटन स्थलो के बारे में नीचे विस्तार से बताने जा रहे है। बरेली के दर्शनीय स्थलबरेली के टॉप 5 पर्यटन स्थलो की सूची बरेली के दर्शनीय स्थलो के सुंदर दृश्य फन सिटी बरेलीबरेली के दर्शनीय स्थल में मौज मस्ती के लिए यह एक अच्छा विकल्प है। फन सिटी दो भागो में बंटी है। जिसके एक भाग में हरी घास के मैदान झुले, विभिन्न प्रकार के सवारी के साधन है। जो बच्चो के साथ साथ बडो को भी खुब पसंद आते है। फन सिटी के दूसरे भाग में वाटर पार्क है। जहा आप बच्चो और फैमली के साथ वाटर पारक का भरपूर आनंद ले सकते है। वाटर पार्क में पानी में मस्ती करने का अपना अलग ही मजा है। गर्मीयो के मौसम में तो वाटर पार्क में काफी भीड रहती है। इस मौसम में गर्मी से राहत पाने के लिए स्थानीय लोग काफी संख्या में यहा आते है। कुछ मिलाकर देखा जाए तो फन सिटी फैमली व बच्चो के साथ मौज मस्ती भरा समय गुजारने का एक अच्छा स्थान है। फन सिटी पिलीभीत बाईपास पर शहर से बाहर स्थित है। शहर से यहा आटो और ई-रिक्शा द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। दरगाह आला हजरतबरेली के दर्शनीय स्थल में यह मुख्य स्थल है। दरगाह-ए-आला-हजरत ही वह धार्मिक स्थान है जिसने बरेली को विश्व विख्यात बनाया है। शहर के सौदागरन मोहल्ले की तंग गलियों में स्थित इस धार्मिक स्थल को मुस्लिम सन्त और विद्वान आलाहजरत इमाम अहमद रज़ा ख़ान की याद में बनवाया गया था। 14 जून सन् 1856 में जन्में इस महान विद्वान को आलाहजरत अर्थात महान विद्वान व्यक्ति की उपाधि इसलिये दी गई थी क्योंकि वे ज्ञानी और साहित्यिक दुनिया के चमकते सितारे थे। वे मुस्लिम धर्म के जानकार थे। उन्होंने यहाँ पर इस्लामिक ज्ञान केन्द्र की स्थापना की और यह विश्व के लोगों के लिये तीर्थस्थल बन गया। लोग भारी संख्या में उर्दू, अरबी, और फारसी भाषाओं में उनके महान साहित्यिक रचनाओं का अध्ययन करने आते हैं। इस महान विद्वान द्वारा रचित सर्वश्रेष्ठ रचनाओं में से एक है फतवा राधविया। यह 12 भागों में 12000 पृष्ठों में लिखी है। यह मुस्लिमों द्वारा जीवन की सामान्य दिनचर्या में आने वाली धार्मिक एवं लौकिक समस्याओं का हल उपलब्ध कराती है बरेली के दर्शनीय स्थलो के सुंदर दृश्य श्री त्रिवटीनाथ मंदिरत्रिवेतीनाथ मन्दिर, भगवान शिव को समर्पित चार प्राचीन मन्दिरों में से एक है। यह बरेली शहर के बाहरी हिस्से में स्थित है। भगवान शिव को त्रिवेतीनाथ भी कहते हैं। लोककथाओं के अनुसार, भगवान शिव या त्रिवेतीनाथ ने भविष्यवाणी की कि वे पाँचाल क्षेत्र के घने जंगलों में स्थित तीन वट वृक्षों के नीचे सोये गड़रिये के सपनों में प्रकट होंगें।भविष्यवाणी के अनुसार वटवृक्षों के नीचे सोये गड़रिये ने सपने में भगवान शिव को देखा। जब वह जागा तो उसने वृक्षों की जड़ों के पास शिवलिंग को पड़ा पाया। यह घटना हिन्दू कैलेन्डर के अनुसार विक्रमी संवत 1474 में हुई। यह समय प्राकट्य दिवस या बाबा त्रिवेतीनाथ भगवान के लिंग के रूप में उत्पन्न होने के समय से मेल खाता है।ऐसी मान्यता है कि जो भक्त पूरी श्रृद्धा के साथ श्री त्रिवेतीनाथ की पूजा करते हैं उनकी सभी मनोकामनायें पूर्ण होती हैं। इसलिये मन्दिर पर प्रतिदिन भक्तों की भारी भीड़ आती है। यह मंदिर बरेली के दर्शनीय स्थल में काफी प्रसिद्ध है। हमारे यह लेख भी जरूर पढे:–गोरखपुर के दर्शनीय स्थलचंडीगढ़ के दर्शनीय स्थलमेरठ के दर्शनीय स्थलदेहरादून के पर्यटन स्थलरूद्रपुर के दर्शनीय स्थल फोनिक्स यूनाइटेड मॉल बरेली की सबसे बड़ी मॉल में से लगभग एक है। 5.5 लाख वर्ग फुट क्षेत्र और बड़ी कार पार्किंग के साथ। यह मुख्य पीलीभीत बाईपास पर स्थित है। इस मॉल में एक बड़ा एंकर स्टोर, वेनिला दुकानें, मल्टीप्लेक्स, फूड कोर्ट, स्पेशियलिटी रेस्तरां और हाइपर मार्ट्स हैं। बरेली के दर्शनीय स्थलो के सुंदर दृश्य मॉल का मुख्य आकर्षण पिज्जा हट, डोमिनोज़ पिज्जा, बिग बाजार, रिलायंस फुटप्रिंट, रिलायंस डिजिटल, लेवी स्टोर, केएफसी रेस्तरां, मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां, मोंटे कार्लो शोरूम, गेमिंग, प्ले-जोन, सिनेमा, इत्यादि। यहा आप शॉपिंग के साथ साथ मनोरंजन का भी लुत्फ उठा सकते है।चिल्ड्रन पार्कयह बाल उद्यान नटराज सिनेमा के सामने करगिल चौक पर स्थित है। यहा हरे घास के मैदान, सुंदर फूल पौधो, रंग बिरंगे फूलो के साथ साथ बच्चो के मनोरंजन के लिए अनेक प्रकार के झूले भी है। यह पार्क बच्चो के लिए एक आदर्श स्थान है। तथा बडो के लिए यह एक शांत व सकून भरे वातावरण के साथ आराम करने का बहतरीन स्थान है।बरेली के दर्शनीय स्थल, बरेली के पर्यटन स्थल, बरेली में घुमने लायक जगह, बरेली इंडिया आकर्षक स्थल, बरेली पर्यटन आदि शीर्षको पर आधारित हमारा यह लेख आपको कैसा लगा आप हमे कमेंट करके जरूर बताएं। यह जानकारी आप अपने दोस्तो के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते है। यदि आप हमारे हर एक नए लेख की सूचना ईमेल के जरिए पाना चाहते है तो आप हमारे ब्लॉग को सब्सक्राईब भी कर सकते है।Share this:ShareClick to share on Facebook (Opens in new window)Click to share on X (Opens in new window)Click to print (Opens in new window)Click to email a link to a friend (Opens in new window)Click to share on LinkedIn (Opens in new window)Click to share on Reddit (Opens in new window)Click to share on Tumblr (Opens in new window)Click to share on Pinterest (Opens in new window)Click to share on Pocket (Opens in new window)Click to share on Telegram (Opens in new window)Like this:Like Loading... भारत के पर्यटन स्थल उत्तर प्रदेश पर्यटन