नेतरहाट पर्यटन स्थल – नेतरहाट के टॉप 5 दर्शनीय स्थल Naeem Ahmad, March 23, 2018April 7, 2024 नेतरहाट झारखंड राज्य के लातेहार जिले में स्थित एक खूबसूरत पहाडी पर्यटन स्थल है। नेतरहाट पर्यटन स्थल अपने अंदर इतनी खूबसूरती समेटे हुए है कि जिसके कारण नेतरहाट को झारखंड का मसूरी भी कहा जाता है। झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 144 किलोमीटर दूर समुद्रतल से लगभग 3700 फुट की ऊंचाई पर स्थित नेतरहाट “छोटा नागपुर की रानी” के नाम से भी सैलानियो में बहुत प्रसिद्ध है। भाग दौड भरी जिंदगी में कुछ सकून भरा समय बिताने और थकान मिटाने के लिए नेतरहाट पर्यटन एक उपयुक्त स्थान है। यहा के शांत और आकर्षक नजारे बेहद खूबसूरत है। आइए अपनेे इस लेख में हम नेतरहाट पर्यटन केे इन्ही कुुुछ प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलो के बारे में विस्तार से जानते है। नेतरहाट पर्यटन के टॉप 5 दर्शनीय स्थल नेतरहाट पर्यटन स्थलो के सुंदर दृश्य सनराइज प्वाइंटसनराइज प्वाइंट से उगते हुए सूरज का दृश्य चलचित्र की तरह प्रतीत होता है। हरियाली से आच्छादित घाटियो और सघन पेडो के झुरमूट से उगते सूरज की किरणो को देख पर्यटक प्रभावित हुए बिना नही रह पाते। इस दृश्य को देखने के लिए लयलित पर्यटन सुबह सवेरे ही यहा पहुच जाते है।हमारे यह लेख भी जरूर पढे:–रांची के पर्यटन स्थलपटना के पर्यटन स्थलराजगीर के पर्यटन स्थल मंगोलिया प्वाइंटनेतरहाट से मंगोलिया प्वाइंट की दूरी लगभग 10 किलोमीटर है। यहा सनसेट का बेहद खूबसूरत नजारा दिखाई पडता है। डूबते सूरज के अद्भुत नजारे और उसकी सुनहरी रोशनी से सुनहारा होता असमान के सुंदर नजारै को देखने के लिए पर्यटक सनसेट टाइम से पहले ही यहा जमा होने शुरू हो जाते है। यह प्वाइंट एक ब्रटिश लडकी मंगोलिया की प्रेम कहानी के लिए भी जाना जाता है। जो एक चरवाहे की बासुरी की धुन से प्रेरित हैकर उसके प्रेम करने लगी थी। पिता के विरध करने पर उसने यहा से कूद कर आत्महत्या कर ली थी। उसी प्रेमदिवानी के नाम पर इस सनसेट प्वाइंट का नाम मंगोलिया प्वाइंट पडा। अपर घाघरी फॉलयह एक खूबसूरत झरना है। नेतरहाट पर्यटन स्थलो में काफी प्रसिद्ध है। नेतरहाट से अपर घघरी झरने की दूरी लगभग लगभग 4 किलोमीटर है। यहा पानी की एक मोटी धारा ऊंचाई से गिरती है। हरे भरे वातावरण के बीच स्थित यह वाटर फॉल एक खूबसूरत पिकनिक स्थल है। लोअर घाघरी वाटर फॉललोअर घघरी झरना एक घने जंगल में स्थित है। नेतरहाट से लोअर घघरी झरने की दूरी लगभग 10 किलोमीटर है। यहा पर पानी लगभग 32 फिट की ऊंचाई से गिरता है। और एक छोटी नदी के रूप में जंगल के बीच से गुजरता है। नेतरहाट बांध4 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला नेतरहाट बांध मनोरंजन की दृष्टि से एक खूबसूरत पिकनिक स्थल है। नेतरहाट कैसे पहुंचेनेतरहाट रांची से 144 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। रांची के लिए देश के सभी प्रमुख शहरै से रेल व वायु सेवाए निरंतर उपलब्ध रहती है। रांची से नेतरहाट के लिए बस या टैक्सी द्वारा आसानी से पहुचा जा सकता है।बलिया का इतिहास – बलिया के टॉप 10 दर्शनीय स्थलप्रिय पाठको नेतरहाट पर्यटन से संबंधित हमारा यह लेख आपको कैसा लगा आप हमे कमेंट करके बता सकते है। आप यह जानकारी अपने दोस्तो के साथ सोशल मीडिया पर शेयर भी कर सकते है। हमारे यह लेख भी जरुर पढ़े:–[post_grid id=”5777″]Share this:ShareClick to share on Facebook (Opens in new window)Click to share on X (Opens in new window)Click to print (Opens in new window)Click to email a link to a friend (Opens in new window)Click to share on LinkedIn (Opens in new window)Click to share on Reddit (Opens in new window)Click to share on Tumblr (Opens in new window)Click to share on Pinterest (Opens in new window)Click to share on Pocket (Opens in new window)Click to share on Telegram (Opens in new window)Like this:Like Loading... भारत के हिल्स स्टेशन झारखंड पर्यटन