कामशेत – पैराग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध स्थल Naeem Ahmad, June 28, 2017March 13, 2024 प्रिय पाठको पिछली पोस्ट मे हम ने महाराष्ट्र के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन खंडाला और लोनावाला की सैर की थी और उसके बारे में विस्तार से जाना। इस पोस्ट मे हम महाराष्ट्र के ही एक और खुबसूरत स्थल कामशेत की सैर करेगें और उसके बारे में विस्तार से जानेगें।दोस्तो जब हम नीले आसमान में किसी पक्षी को उडते हुए देखते है। तो हमारे मन में भी उसी की तरह उडान भरने की लालसा जाग उठती और हमारा मन करता है। कि काश हम भी इस पंछी की तरह इस मस्त गगन मे उडते। और हमारा मन कुछ यूँ गुनगुनाने लगता है- ” पंछी बनू उडती फिरू मस्त गगन मे! आज मे आजाद हुं दुनिया के चमन में ” हिन्दी फिल्म की यह प्रसिद्ध पंक्तियां हमारा मन गुनगुनाने लगता है। आज के इस टैक्नोलोजी के युग में कुछ भी असंभव नही है। आप पंछी की तरह उडान भर सकते है। जिसको पैराग्लाइडिंग कहते है। भारत में पैराग्लाइडिंग के लिए बहुंत से उपयुक्त स्थान है। जहा आप पैराग्लाइडिंग कर सकते है। इस पोस्ट मे हम आपको भाऱत के दो प्रमुख शहरो मुम्बई और पूना के पास पैराग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध खुबसूरत स्थल कामशेत की जानकारी हिन्दी मे देंगे।कामशेत पैराग्लाइडिंगकामशेत खंडाला और लोनावाला के जुडवा हिल स्टेशन से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कामशेत की समुन्द्र तल से ऊचाई 2100 फीट के लगभग है। इसका इतिहास यहा के पहाडो ने बनाया है। कभी स्वतंत्रा प्रेमी छापामार योद्धाओ को उत्पन्न करने के लिए जाने जाने वाले पहाड अब निर्भय पैराग्लाइडिंग पायलटो तथा रोमांच प्रेमियो के समूह की मेजबानी करते है। कामशेत पैराग्लाइडिंग के लिए बेहद लोकप्रीय है। देश विदेश के कोने कोने से रोमांच प्रेमी यहा पैराग्लाइडिंग का मजा लेने के लिए आते है। यदि आप यह सेचते रहे है। कि पक्षियो की नजर कैसी होती है। तो आपको एक बार पैराग्लाइडिंग जरूर करनी चाहिए। पैराग्लाइडिंग ज्यादा मुश्किल नही है। इसे आप आसानी से सीख सकते है। इसके लिए कामशेत और भारत के लगभग सभी प्रमुख पैराग्लाइडिंग स्थलो पर प्रशिक्षण की विशेष व्यवस्था है। यदि आप केवल पैराग्लाइडिंग का आनंद लेना चाहते है। तो आप टैंडमराइट कर सकते है। इसमे आपके साथ एक अनुभवी पायलट होता है। जो कि पैराग्लाइडिंग करता है। आप केवल उसके साथ होते है।कामशेत पैराग्लाइडिंगकामशेत के दर्शनीय स्थलकांडेश्वर मंदिर :- कामशेत के अन्य पर्यटन स्थलो मे यह मंदिर बेहद प्राचीन है। यह मंदिर पोहारा जंगलों के बीच मे भगवान शिव को समर्पित है। घने जंगलों से घिरा यह मंदिर सैलानीयो को दूर से ही आकर्षित करता है। महाशिवरात्रि वाले दिन यहा भारी संख्या मे श्रद्धालु आते है। इसके आलावा यह जगह पिकनिक मनाने के लिए भी उपयुक्त स्थान है।मुंबई के पर्यटन स्थलवाडीवली झील :- यह एक कृत्रिम झील है। समुन्द्र तल से लगभग 2200 फीट की ऊचाई पर स्थित यह एक सुंदर व मनोरम स्थल है। इस झील के द्धारा उक्सन बांध को पानी दिया जाता है।खंडाला और लोनावाला महाराष्ट्र के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन व खुबसूरत पिकनिक स्पॉटकामशेत कब जांएयहा साल भर मे कभी भी जाया जा सकता है। लेकिन पैराग्लाइडिंग का सीजन अक्टूबर से शुरू होता है और जून तक चलता है।कैसे पहुँचेरेल मार्ग :- कामशेत से निकटतम रेलवे स्टेशन लोनावाला है जो यहा से लगभग 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।सडक मार्ग:- मुम्बई और पूणे से यहा आसानी से जाया जा सकता है। हमारे यह लेख भी जरूर पढ़े:—-[post_grid id=”6042″] Share this:ShareClick to share on Facebook (Opens in new window)Click to share on X (Opens in new window)Click to print (Opens in new window)Click to email a link to a friend (Opens in new window)Click to share on LinkedIn (Opens in new window)Click to share on Reddit (Opens in new window)Click to share on Tumblr (Opens in new window)Click to share on Pinterest (Opens in new window)Click to share on Pocket (Opens in new window)Click to share on Telegram (Opens in new window)Like this:Like Loading... भारत के पर्यटन स्थल भारत के हिल्स स्टेशन महाराष्ट्र के दर्शनीय स्थलमहाराष्ट्र के पर्यटन स्थलमहाराष्ट्र दर्शनमहाराष्ट्र पर्यटनमहाराष्ट्र हिल स्टेशनस्पोर्ट्स एंड एडवेंचरहिल स्टेशन