असेगा का मेला – शोकहरण महादेव मंदिर असेगा बलिया Naeem Ahmad, August 7, 2022February 25, 2024 असेगा एक स्थान का नाम है जो बलिया जिले के सुखपुरा थानान्तर्गत पड़ता है। असेगा में शिवरात्रि के अवसर पर सात दिन का मेला लगता है, किन्तु शिवरात्रि के दिन लाखो की भीड उमड पडती है। असेगा में भगवान शिव का बडा और पुराना मंदिर है। असेगा में स्थापित महादेव को ‘शोकहरण महादेव” कहकर पुकारा जाता है। यहां रूद्राभिषेक होता है। श्रद्धालु बेलपत्र, अक्षत, जल चढाकर पूजा करते है।शोकहरण नाथ मंदिर का महत्वअसेगा का मेलाविंध्याचल नवरात्र मेला मिर्जापुर उत्तर प्रदेशअसेगा में स्थित शिवलिंग के बारे में कहा जाता है कि इस क्षेत्र में सुरथ नाम के एक राजा हुआ करतें थे। वह अपने पुत्र के कर्मो से हमेशा शोकाकुल रहते थे। जिसके समाधान हेतु राजा सुरथ मेघा ऋषि के पास गए। मेघा ऋषि ने राजा को भगवान शिव की तपस्या करने का उपाय सुझाया। राजा सुरथ ने वर्षों तक भगवान शिव की तपस्या की। राजा सुरथ की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने लिंग के रूप में राजा सुरथ को दर्शन दिए। राजा सुरथ प्रकट शिवलिंग को वहां स्थानांतरित कर असेगा मे ले आया और यहां स्थापित कर नित्य उसकी पूजा अर्चना करने लगा। धीरे धीरे राजा के सभी दुख व कष्ट दूर हो गये। शोकाकुल राजा कष्ट दूर होते ही प्रसन्न रहने लगा। इसी के इस शिवलिंग का नाम शोकहरण नाथ पड़ गया। कालांतर में शोकहरण नाथ मंदिर पर भक्त अपने दुखों और कष्टों के निवारण हेतु बड़ी संख्या में आते हैं।काशी का मेला – काशी विश्वनाथ के मेलेअसेगा का मेलाशोकहरण नाथ मंदिर पर शिवरात्रि पर भव्य असगा का मेला लगता है। बड़ी संख्या में कांवड़िए गंगा से गंगा जल लाकर असेगा में शोकहरण नाथ महादेव पर चढ़ाते हैं। कसेगा के मेले मे आने-जाने के लिए यातायात के साधन सुलभ है। आवासीय सुविधा नगर मे है। शोकहरण नाथ के मेले में शिल्प, कला की वस्तुए क्रय-विकय के लिए आती हैं। मनोरजन के, नृत्य-सगीत, गायन के आयोजन किये जाते है। यदा-कदा चैता, होली का वृहद् आयोजन किया जाता है। हमारे यह लेख भी जरूर पढ़े:—- [post_grid id=”6671″]Share this:ShareClick to share on Facebook (Opens in new window)Click to share on X (Opens in new window)Click to print (Opens in new window)Click to email a link to a friend (Opens in new window)Click to share on LinkedIn (Opens in new window)Click to share on Reddit (Opens in new window)Click to share on Tumblr (Opens in new window)Click to share on Pinterest (Opens in new window)Click to share on Pocket (Opens in new window)Click to share on Telegram (Opens in new window)Like this:Like Loading... भारत के प्रमुख त्यौहार उत्तर प्रदेश के त्योहारउत्तर प्रदेश के मेलेत्यौहारमेले