You are currently viewing बिहार का इतिहास और उसके ऐतिहासिक तथ्य एंव समान्यज्ञान प्रशनोउत्तरी
बिहार की रोचक जानकारी

बिहार का इतिहास और उसके ऐतिहासिक तथ्य एंव समान्यज्ञान प्रशनोउत्तरी

प्रिय पाठको अपने पिछले कई लेखो में हमने भारत के कई राज्यो जैसे– पंजाब नागालैंड मिजोरम त्रिपुरा आदि राज्यो के इतिहास, संस्कृति पहनावा, खाना,पर्यटन से संबंधित जानकारी अपने पाठको को उपलब्ध कराई थी। एक दो दिन पहले की बात है। मै सोफे पर बैठा हुआ था और चाय की चुस्की लेते हुए यही सोच रहा था की आगे क्या लिखू। किस राज्य, पर्यटन, स्थल आखिर किस विषय पर लिखना चाहिए। मैं इसी उधेडबुन में लग रहा था कि श्रीमति साहबजादे पर चिल्ला ऊठी, सारा दिन टीवी पर बैठे रहते हो। कुछ पढाई भी कर लो। परिक्षा नजदीक आ गई है। परिक्षा का नाम सुनते ही दिलने कहा क्यो परिक्षार्थीयो की जानकारी के लिए कुछ लिखा जाए। तो आज हम इस पोस्ट में बिहार राज्य की ऐतिहासिक व महत्तवपूर्ण जानकारी देगें।

बिहार की रोचक जानकारी
बिहार की रोचक जानकारी

बिहार के एतिहासिक तथ्य व समान्यज्ञान से जूडी रोचक जानकारी।

  1. बौद्ध विहारो के अधिक संख्या में पाये जाने के कारण इस प्रांत का नाम“बिहार”पडा।
  2. प्रांरभ में ब्रटिशकाल बंगाल, बिहार और उडीसा को एक साथ मिलाकर एक बडी प्रशासनिक इकाई का निर्माण किया गया था।
  3. बिहार दिसंबर 1911 तक बंगाल प्रेसीडेंसी का हिस्सा बना रहा।
  4. 13 अप्रैल 1912 को बंगाल प्रेसीडेंसी से बिहार और उडीसा को संयुक्त रूप से पृथक कर एक नए प्रांत का गठन किया गया।
  5. वर्ष 1936 में उडीसा को भी विहार से अलग कर दिया गया।
  6. स्वतंत्रता के कुछ वर्षो के बाद वर्ष 1956 में राज्यो के पुनर्गठन के क्रम में विहार राज्य के पुरूलिया जिले को पश्चिम बंगाल राज्य में मिला दिया गया।
  7. 15 नवंबर 2000 को पुन: बिहार का विभाजन हुआ और इसके दक्षिणी भाग से एक नए राज्य झारखंड का गठन किया गया।
  8. बिहार की स्थापना 22 मार्च 1912 को बंगालका विभाजन करके की गई थी।
  9. बिह्रार की स्थापना के 100 वर्ष 21 मार्च 2012को पूर्ण हुए।
  10. मूल संविधान में बिह्रार को भाग“क”के राज्य के रूप में शामिल किया गया।
  11. विश्व में लोकतंत्र और जनतंत्र का सर्लप्रथम उदाहरण लिच्छवी गणराज्य का है जो इसी प्रदेश में ही था। जिसकी राजधानी वैशाली थी।
  12. महात्मा गांधी ने भारत में अपने पहले सत्याग्रह का संचालन वर्ष 1917 में बिह्रार के चंपारण जिले में किया था। जिसे चंपारण सत्याग्रह के नाम से जाना जाता है।
  13. विहार प्रदेश का विधान मंडल द्वि-सदनात्मक है।जिसके दो सदन है। एक विधान परिषद और दूसरा विधान सभा।
  14. बिहार विधान सभा की 243 सीटे तथा विधान परिषद की 75 सीटें है।
  15. पटना उच्च न्यायालय की स्थापना वर्ष 1916 में हुई थी।
  16. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार में साक्षरता दर 63.36 प्रतिशत है। यह भारत का सबसे कम साक्षरता वाला राज्य है।
  17. विहार भारत का सर्वाधिक जंनसंख्या घनत्व वाला राज्य है।
  18. राज्य की प्रमुख चित्र शैलियां है। मंजूषा चित्र शैली, मिथिला चित्र शैली, पटना चित्र शैली।
  19. बिह्रार की भाषा को विद्वान ई° एम फोस्टर्र ने“बिहारी बोली”कहा था।
  20. इसी राज्य में सर्वप्रथम अल्पसंख्यक आयोग को सर्वाधिक अधिकार प्रदान किए।
  21. इस राज्य की अंतराष्ट्रीय सीमा नेपाल देश से लगती है।
  22. ब़िहार के 7 जिलो की सीमा नेपाल से लगती है।
  23. ब़िहार के पश्चिमी चंपारण जिले की सीमा नेपाल से लगने वाले जिलो में सर्वाधिक लंबी है।
  24. ब़िहार की जलवायु मानसूनी जलवायु है।
  25. ब़िहार राज्य का सबसे ऊचा स्थान कैमूर की पहाडी है।
  26. इस राज्य के हाजीपुर शहर को इलैक्ट्रोनिक नगरी कहा जाता है।
  27. बाढ द्वारा भारी हानि पहुचाने के कारण कोसी नदी को राज्य के लिए अभिषाप कहा जाता है।
  28. भारत का सबसे लंबा सडक पुल गांधी सेतु पटना में है।
  29. इस राज्य की महान विभूति जयप्रकाश नारायण द्वारा जयप्रकाश आंदोलन की शुरूआत वर्ष 1974 में प्रदेश में ही की गई थी।
  30. 5 जून 1974 को पटना में एक विशाल सभा में जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति का उदघोष किया। संपूर्ण क्रांति में कुल 7 आयाम निर्धारित किए गए।
  31. राज्य की एक ओर महान विभूति जगजीवन राम का चर्चित उपनाम “बाबूजी” है। वे 1977 में भारत के उप प्रधान मंत्री भी रह चुके है।
  32. आर्य भट्ट जो एक महान गणितज्ञ थे। और जिन्होने दशमलव प्राणली का अविष्कार किया था। उनका जन्म राज्य के कुसुमपुर पटना में 433 ई° में हुआ था।
  33. स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा° राजैंद्र प्रसाद का जन्म भी इसी राज्य के सारण जिले में हुआ था।
  34. संविधान सभा में ब़िहार की 31 समान्य एवं 5 मुस्लिम सीटें आवंटित की गई थी।
  35. राज्य पर्यटन विकास निगम की स्थापना सन् 1980 में हुई थी
  36. बिहार राज्य में मैथिली, भोजपूरी, हिन्दी, व उर्दू मुख्य भाषा है।
  37. ब़िहार का राजकीय चिन्ह “बोधिवृक्ष” है।
  38. ब़िहार का राजकीय पुष्प “कचनार” है।
  39. ब़िहार का राजकीय वृक्ष “पीपल” है।
  40. विहार का राजकीय पक्षी “फाख्ता” है।
  41. ब़िहार का राजकीय पशु “रीछ” है।
  42. बिहार का राजकीय दिवस 22 मार्च है।
  43. राज्य के चार बडे शहर — पटना, नालंदा, बोधगया, मुजफ्फरपुर है।
  44. 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की जन संख्या 103804637 है।
  45. राज्य में 38 जिले तथा 9 मंडल है।
  46. राज्य में विधान सभा की 243, लोकसभा की40 तथा राज्य सभा की 16 सीटें है।
  47. पटना उच्च न्यायालय के प्रथम भारतीय मुख्य न्यायधीश ” सर फैजल अली” थे।
  48. राज्य में पहली बार राष्ट्रपति शासन 29 जून 1968 को लगा था।
  49. बिहार राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री ” डा° श्रीकृष्ण सिंह” थे।
  50. ब़िहार के सीमावर्ती राज्य दक्षिण में झारखंड, पूर्व में बंगाल, और पश्चिम में उत्तर प्रदेश की सीमाए लगती है।
  51. ब़िहार राज्य का सबसे गर्म स्थल “गया” है।
  52. राज्य की प्रमुख नदियां गंगा, गंडक, बागमती, कोसी, सोन, पुनपुन, कमर्शा, सरयू, कमला, बलान यहा कि प्रमुख नदियां है।
  53. राज्य में औसतन वर्षा 1200 मिमी वर्षा होती है।
  54. इस राज्य में सोना, बॉक्साइड, अभ्रक, चूना पत्थर, डोलोमाइट, चीनी मिट्टी, टिन, अग्निसह मिट्टी, गंधक आदि खनिज पदार्थ पाए जाते है।
  55. धान, गेंहू, मक्का, और दालो का प्रदेश में प्रमुख रूप से उत्पादन किया जाता है।
  56. आम, लीची, केला और कटहल यहा पैदा होने वाले प्रमुख फल है।
  57. इस राज्य के प्रमुख उद्योग तेल शोधक, तेल उत्पादन, सूत कताई मिल, चीनी मिल, इंजिनियरिंग उपकरण, चमडा, रेशम, हथकरघा वस्त्र उद्योग आदि प्रमुख है।
  58. ब़िहार राज्य में उर्दू भाषा को वर्ष 1984 को राज्य की द्वितीय राजभाषा का दर्जा प्रदान किया गया था।
  59. बिहार राज्य में मुख्य पर्यटन स्थल — गया, नालंदा, वैशाली, पटना, सासाराम, सीतामढी, हाजीपुर, मुंगैर और रोहतास में है।

हमारे यह लेख भी पढना ना भूंलें—

भारत का परिचय

तीर्थ यात्रा का महत्व

ताजमहल का इतिहास

दोस्तो हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपको कैसी लगी आप हमें कंमेट करके बता सकते और इस जानकारी को आप अपने दोस्तो व साथीयो के साथ सोशल मिडिया पर भी शेयर कर सकते है। आपको यदि हमारा यह बलॉग पसंद आया तो आप हमारे बलॉग को सब्सक्राइब भी कर सकते है। जिससे आपको हमारे हर नए लेख की जानकारी सबसे पहले मिलेगी।

Naeem Ahmad

CEO & founder alvi travels agency tour organiser planners and consultant and Indian Hindi blogger

Leave a Reply