पटनी टॉप खुबसूरत पिकनिक स्थल और रोमांचक खेलो का प्रमुख स्थल

पटनी टॉप के सुंदर दृश्य

जम्मू कश्मीर राज्य की शीतकालीन राजधानी जम्मू लगभग 107 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पटनी टॉप एक खुबसूरत रिसोर्ट और पिकनिक स्थल है। पटनी टॉप समुंद्र तल से लगभग 6642 फीट की उचांई पर चिनाब घाटी के ऊपर स्थित है। पहले पटनी टॉप को “पटनी दा पाटन” अर्थात राजकुमारी का तालाब के नाम से जाना जाता था बाद में इसे पटनी टाप कर दिया गया। कुछ लोगो के बीच यह 20 वी शताब्दी के हिल स्टेशन के नाम से भी जाना जाता है। चिनाब घाटी के शिखर पर स्थित इस स्थान से चिनाब घाटी के अदभुत दृश्य सैलानियो को साल भर आकर्षित करते है। यह एक ऐसा हिल स्टेशन है जहा साल भर सैलानियो का तांता लगा रहता है।

गर्मीयो की छुटटियो में तो यहा पर्यटक खूब आते है। गर्मीयो में पटनी टॉप का मौसम काफी सुहाना होता है। माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले ज्यादातर यात्री माता के दरबार में दर्शन करने के बाद सैर सपाटा और पिकनिक के लिए यहा आते है। यह मनभावन हिल्स स्टेशन सहासिक और रोमांचित खेलो स्काइंग ट्रेकिंग राफटिंग आदि विभिन्न सहासिक गतिविधियो के लिए भी जाना जाता है। इस तरह की रोमांचक व सहासिक गतिविधियो का आनंद उठान के लिए सर्दीयो के मौसम में काफी संख्या में पर्यटक आते है। यहा स्थित तीन मीठे पानी के झरने अपने औषधिय गुणो के लिए जाने जाते है। इसके अलावा समीप में ही कई धर्मिक और ऐतिहासिक मंदिर भी देखने योग्य है।

पटनी टॉप के सुंदर दृश्य
पटनी टॉप के सुंदर दृश्य

पटनी टॉप और उसके आस पास के दर्शनीय स्थल

चिनार गार्डन

यह गार्डन बेहद खुबसुरत है विभिन्न प्रकार के फूलो ओर पेड पौधो से सुसज्जित यह बाग सैलानियो को एक अनोखी ताजगी का एहसास दिलाता है। और बच्चो को तो यह बाग बहुत भाता है।

नथ्था टॉप

यह पटनी टॉप का विपरित शिखर है। यहा से आप प्राकृति के विभिन्न रूपो को अपना सौंदर्य बदलते हुए देख सकते है।

सनासार

यह देवदार पेडो से घिरा घास का बेहद खुबसुरत मैदान है। इसे मिनी गुलमर्ग के नाम से भी जाना जाता है।

नाग मंदिर

6ठी शताब्दी का यह मंदिर श्रृद्धालुओ के बीच बेहद लोकप्रिय है। कहते है कि यह मंदिर किसी श्रृद्धालु को खाली हाथ नही जाने देता। उसकी हर वो मनोकामना पूर्ण करता है जिसके लिए वो यहा आता है।

शुद्ध महादेव का पहाड

यह पटनी टाप से थोडा बाहर है। यहा पर पवित्र त्रिशूल है। जो विशेष रूप से दर्शनीय है।

मनतलाई

मनतलाई सेब संतरो तथा नींबू का बेहद खूबसूरत बाग है। जिसकी खुबसुरती देखते ही बनती है। इसकी अपनी धार्मिक महत्ता भी है कहते है कि भगवान शिव ने पार्वती से यही विवाह किया था।

जम्मू कश्मीर टूरिस्ट पेलेस

वैष्णो देवी माता की यात्रा

हिमयी मंदिर

यह जम्मू क्षेत्र के प्राचीन मंदिरो में से एक है। इसे देखने के लिए पर्यटक दूर दूर से यहा आते है। इसकी वास्तुकला भी देखने लायक है।

चिनेनी टनल

यह हाल ही में निर्मित एशिया की सबसे बडी सडक सुंरग है। जिसका उद्धघान 2अप्रैल 2017 को किया गया चिनेनी टनल की लम्बाई 9.28 किलोमीटर है जिसमे कुछ कुछ दूरी पर एगजिस्ट फोन बूथ और एयर वंटिलेटर लगे है। यह टनल जम्मू श्रीनगर हाईवे 44 पर पडता है इस टनल से जाने पर पटनी टॉप नही पडता चिनेनी टनल चिनेनी से शुरू होती है ओर नाशर में निकलती जिसे श्रीनगर और जम्मू की दूरी 31 किलोमीटर कम हो जाती है। पहले श्रीनगर जाने के लिए पटनी टॉप होकर जाया जाता था। आधुनिक तकनीक से निर्मित इस सुरंग की यात्रा का रोमाच उठाने के लिए पटनी टॉप और वैष्णो देवी की यात्रा पर आये यात्री अक्सर इस चिनेनी टनल से यात्रा करने आते है। और रोमांच का भरभूर आनंद उठाते है।

पटनी टॉप कैसे जाएं

पटनी टॉप से सबसे नजदीकी हवाई अडडा रेलवे स्टेशन और मुख्य बस अडडा जम्मू है जोकि यहा से 107 किलोमीटर कि दूरी पर स थित है। यहा से आप टेक्सी या बस द्वारा जम्मू श्रीनगर हावे 44 से उधमपुर चिनेनी होते हुए आसानी से पहुच सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *