नेतरहाट झारखंड राज्य के लातेहार जिले में स्थित एक खूबसूरत पहाडी पर्यटन स्थल है। नेतरहाट पर्यटन स्थल अपने अंदर इतनी खूबसूरती समेटे हुए है कि जिसके कारण नेतरहाट को झारखंड का मसूरी भी कहा जाता है। झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 144 किलोमीटर दूर समुद्रतल से लगभग 3700 फुट की ऊंचाई पर स्थित नेतरहाट“छोटा नागपुर की रानी”के नाम से भी सैलानियो में बहुत प्रसिद्ध है। भाग दौड भरी जिंदगी में कुछ सकून भरा समय बिताने और थकान मिटाने के लिए नेतरहाट पर्यटन एक उपयुक्त स्थान है। यहा के शांत और आकर्षक नजारे बेहद खूबसूरत है। आइए अपनेे इस लेख में हम नेतरहाट पर्यटन केे इन्ही कुुुछ प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलो के बारे में विस्तार से जानते है।
नेतरहाट पर्यटन के टॉप 5 दर्शनीय स्थल

सनराइज प्वाइंट
सनराइज प्वाइंट से उगते हुए सूरज का दृश्य चलचित्र की तरह प्रतीत होता है। हरियाली से आच्छादित घाटियो और सघन पेडो के झुरमूट से उगते सूरज की किरणो को देख पर्यटक प्रभावित हुए बिना नही रह पाते। इस दृश्य को देखने के लिए लयलित पर्यटन सुबह सवेरे ही यहा पहुच जाते है।
हमारे यह लेख भी जरूर पढे:–
मंगोलिया प्वाइंट
नेतरहाट से मंगोलिया प्वाइंट की दूरी लगभग 10 किलोमीटर है। यहा सनसेट का बेहद खूबसूरत नजारा दिखाई पडता है। डूबते सूरज के अद्भुत नजारे और उसकी सुनहरी रोशनी से सुनहारा होता असमान के सुंदर नजारै को देखने के लिए पर्यटक सनसेट टाइम से पहले ही यहा जमा होने शुरू हो जाते है। यह प्वाइंट एक ब्रटिश लडकी मंगोलिया की प्रेम कहानी के लिए भी जाना जाता है। जो एक चरवाहे की बासुरी की धुन से प्रेरित हैकर उसके प्रेम करने लगी थी। पिता के विरध करने पर उसने यहा से कूद कर आत्महत्या कर ली थी। उसी प्रेमदिवानी के नाम पर इस सनसेट प्वाइंट का नाम मंगोलिया प्वाइंट पडा।
अपर घाघरी फॉल
यह एक खूबसूरत झरना है। नेतरहाट पर्यटन स्थलो में काफी प्रसिद्ध है। नेतरहाट से अपर घघरी झरने की दूरी लगभग लगभग 4 किलोमीटर है। यहा पानी की एक मोटी धारा ऊंचाई से गिरती है। हरे भरे वातावरण के बीच स्थित यह वाटर फॉल एक खूबसूरत पिकनिक स्थल है।
लोअर घाघरी वाटर फॉल
लोअर घघरी झरना एक घने जंगल में स्थित है। नेतरहाट से लोअर घघरी झरने की दूरी लगभग 10 किलोमीटर है। यहा पर पानी लगभग 32 फिट की ऊंचाई से गिरता है। और एक छोटी नदी के रूप में जंगल के बीच से गुजरता है।
नेतरहाट बांध
4 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला नेतरहाट बांध मनोरंजन की दृष्टि से एक खूबसूरत पिकनिक स्थल है।
नेतरहाट कैसे पहुंचे
नेतरहाट रांची से 144 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। रांची के लिए देश के सभी प्रमुख शहरै से रेल व वायु सेवाए निरंतर उपलब्ध रहती है। रांची से नेतरहाट के लिए बस या टैक्सी द्वारा आसानी से पहुचा जा सकता है।
प्रिय पाठको नेतरहाट पर्यटन से संबंधित हमारा यह लेख आपको कैसा लगा आप हमे कमेंट करके बता सकते है। आप यह जानकारी अपने दोस्तो के साथ सोशल मीडिया पर शेयर भी कर सकते है।