जमशेदपुर जुबली पार्क – जमशेदपुर भारत आकर्षक स्थल Naeem Ahmad, April 21, 2018 भारत के झारखंड राज्य की इस्पात नगरी जमशेदपुर एक आधुनिक और खुबसूरत नगर है। यह नगर स्टील सिटी के नाम से भी मशहूर है। जिसका कारण यह है कि यहा टाटा स्टील की बहुत बडी फेक्ट्री है। दूसरा जमशेदपुर जुबली पार्क के कारण यह सैलानियो में भी खासा प्रसिद्ध है। अपने इस लेख में हम जमशेदपुर के बारे में जानेगें। और जमशेदपुर जुबली पार्क के साथ साथ जमशेदपुर के दर्शनीय स्थल, जमशेदपुर के पर्यटन स्थल, तथा जमशेदपुर के आस पास के अन्य दर्शनीय स्थलो की यत्रा करेगें और उनके बारे में विस्तार से जानेगें। Contents0.1 जमशेदपुर के बारे में0.1.1 जमशेदपुर के दर्शनीय स्थल – जमशेदपुर के पर्यटन स्थल – जमशेदपुर के आस पास की घुमने लायक जगह1 जमशेदपुर जुबली पार्क1.0.0.1 जमशेदपुर कहां है – जमशेदपुर कैसे पहुंचे जमशेदपुर के बारे में झारखंड की राजधानी रांची से जमशेदपुर की दूरी लगभग 209 किलोमीटर है। जैसा कि हम बता चुके है की जमशेदपुर में टाटा स्टील का बहुत बडा कारखाना है। जो झारखंड की यात्रा या जमशेदपुर की यात्रा पर आने वाले सैलानियो को लुभाता है। जमशेदपुर स्वर्ण रेखा और खरकोई नदी के संगम पर बसा है। हम आपको बता दे कि जमशेदपुर की नीव सन् 1907 में प्रसिद्ध उद्योगपति सर जमशेद नौरोजी टाटा ने रखी थी। “सर जमशेद नौरोजी टाटा” के नाम पर ही इस नगर का नाम जमशेदपुर रखा गया था। जमशेदपुर को देश का सबसे पहला सुनियोजित ढंग से विकसित ओधौगिक नगरी होने का गौरव भी प्राप्त है। जमशेदपुर के दर्शनीय स्थल – जमशेदपुर के पर्यटन स्थल – जमशेदपुर के आस पास की घुमने लायक जगह जमशेदपुर जुबली पार्क के सुंदर दृश्य जमशेदपुर जुबली पार्क जमशेदपुर का जुबली पार्क एक सुंदर व खुबसूरत पार्क है। यह पिकनिक मानाने का एक आदर्श स्थान भी है। जमशेदपुर जुबली पार्क लगभग 225 एकड भूमि में फैला हुआ है। जमशेदपुर जुबली पार्क को टाटा स्टील ने शहरवासियो को उपहार के रूप में भेंट किया है। टाटा स्टील ने यह उपहार टाटा स्टील के गोल्डन जुबली (50साल) पूरा होने के उपलक्ष्य में बनवाकर आम जनता को उपहार स्वरूप भेंट किया था। गोल्डन जुबली के उपलक्ष्य में बना होने के कारण ही इस पार्क को गोल्डन जुबली पार्क कहा जाता है। यह सुंदर पार्क खुबसूरत फव्वारो हरी मखमली घास व विभिन्न प्रकार के अनेक सजावटी पौधो से सजा है। वनस्पतियो की अधिकता के कारण और करीने से सजी और कटे सजावटी पौधो से यहा का वातावरण सुहावना और खूबसूरत लगता है। जिसका आनंद उठाने के लिए लोकल लोगो के साथ साथ सैलानी भी भारी संख्या में यहा आते है। रात के समय विधुत प्रकाााा में जब यह पार्क जगमगाता है तो स्वर्ग जैसा प्रतित होता है। डिमना लेक जमशेदपुर से डिमना लेक की दूरी लगभग 13 किलोमीटर है। डिमना लेक एक खुबसूरत डालमा पहाडी की तलहटी मे स्थित है। डिमना लेक में वाटर स्पोर्टस, बोटिंग की भी सुविधा है। जो पर्यटको को खुब लुभाती है। जमशेदपुर चिडियाघर इसे पिकनिक स्पॉट के साथ साथ कुदरती शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। यहा बाघ, चीता, हिरण, साभर, घडियाल, सांप आदि जंगली जानवरो के अलावा कई प्रजातियो के पौधौ और फूलो को भी देखा जा सकता है। हमारे यह लेख भी जरूर पढे:– राजगीर की यात्रा रांची के पर्यटन स्थल नेतरहाट झारखंड की मसूरी पटना के पर्यटन स्थल रैंकिनी मंदिर यह जगह पोटका ब्लॉक के जादुगोरा में स्थित है। ऐसा माना जाता है कि रैंकिनी का मंदिर पहले एक चट्टान पर स्थित था जहां मानव बलिदान उसके लिए पेश किया जाता था, यह विश्वास था कि देवी ने पीड़ितों को मार डाला था। उन दिनों के दौरान पुजारी मुख्य रूप से भुमीज जाति से सम्मानित थे। घाटशिला का दौरा करने वाले पर्यटक निश्चित रूप से घने जंगल में स्थित इस मंदिर में जाते हैं। यह मंदिर कपदगढ़ घाट के रूप में भी जाना जाता है। जमशेदपुर कहां है – जमशेदपुर कैसे पहुंचे जमशेदपुर झारखंड का एक जिला है। जो झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 209 किलोमिटर की दूरी पर स्थित है। जमशेद पुर रेल मार्ग द्वारा भारत के सभी प्रमुख शहरो से जुडा है। जिससे यहा आसानी से पहुचा जा सकता है। जमशेदपुर के सबसे नजदीकी हवाई अड्डा रांची है। रांची से यहा के लिए सिधी बस सेवाए उपलब्ध है। जमशेदपुर जुबली पार्क और जमशेदपुर के दर्शनीय स्थलो पर आधारित हमारा यह लेख आपको कैसा लगा आप हमे कमेंट करके बता सकते है। इस महत्वपूर्ण जानकारी को आप अपने दोस्तो के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते है। आप हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब करना भी ना भूलें। भारत के पर्यटन स्थल झारखंड पर्यटनझारखंड यात्रा