You are currently viewing चंडीगढ़ के दर्शनीय स्थल – चंडीगढ के टॉप 10 पर्यटन स्थल
चंडीगढ़ के दर्शनीय स्थल के सुंदर दृश्य

चंडीगढ़ के दर्शनीय स्थल – चंडीगढ के टॉप 10 पर्यटन स्थल

चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी है। और यह केंद्र शासित प्रदेश भी है। यह उत्तर भारत का ही नही बल्कि देश का योजनाबद्ध तरीके से बसाया गय शहर है। शिवालिक पर्वत की तलहटी में बसे इस चंडीगढ़ के दर्शनीय स्थल, शहर के खूबसुरत बाग, साफ सुथरी सडकें और सुनियोजित तरीके से सजे बाजार देशी विदेशी पर्यटको का मन मोह लेते है।

वास्तुकार ला कारबूजिए और उसके सहयोगीयो द्वारा बनाया गया यह योजनाबद्ध शहर 47 सेक्टरो में बंटा हुआ है। इस शहर की चौडी साफ सुथरी सडके जहा इसकी उत्कृष्ठ योजना को दर्शाती है, वही इस शहर की सभी कलोनिया, मोहल्ले और गलियां अपनी उम्दा वास्तुशिल्प के लिए जानी जाती है।

यहा न तो घुमावदार तंग गलियां है और न ही गगनचुंबी इमारतें है। इसकी स्वच्छता बनाए रखने की शायद यह भी एक मुख्य वजह है। बेहद योजनाबद्ध तरीके से बसाया गया यह शहर पर्यटको के आकर्षण का केंद्र बन चुका है। इसी कारण चंडीगढ़ के दर्शनीय स्थल सैलानियो में खासा प्रसिद्धि प्राप्त कर रहे है।

कहा जाता है कि इस शहर का नाम चंडी देवी के नाम पर पडा है। शहर से केवल 15 किलोमीटर की दूरी पर यहा एक चंडी देवी का प्रसिद्ध मंदिर है। जहा पर्यटको की भारी भीड देखने को मिलती है। इस शहर की एक विशैषता यह भी है कि यहा बहुत कम समय में तथा बहुत कम दूरी पर स्थित अनेक विश्व स्तरीय दर्शनीय स्थलो को देखा जा सकता है। अपनी अद्भुत सुंदरता के कारण ही यह शहर“ब्यूटीफुल सिटी”के नाम से भी जाना जाता है।

चंडीगढ़ के दर्शनीय स्थलो के सुंदर दृश्य
चंडीगढ़ के दर्शनीय स्थल के सुंदर दृश्य

अपने इस लेख में हम चंडीगढ़ के दर्शनीय स्थल, चंडीगढ़ के पर्यटन स्थल, चंडीगढ़ टूरिस्ट पैलेस, चंडीगढ़ मे घुमने लायक जगह, चंडीगढ़ टूरिस्ट पैलेस इन हिन्दी, चंडीगढ़ दर्शन, चंडीगढ़ की सैर, चंडीगढ़ की यात्रा, आदि शीर्षको को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ के टॉप 10 पर्यटन स्थलो के बारे में अपने पाठको को विस्तार से जानकारी देगें

चंडीगढ़ के दर्शनीय स्थल

चंडीगढ़ के टॉप 10 पर्यटन स्थल

कैपिटल कॉम्पलैक्स

कैपिटल कॉम्पलैक्स चंडीगढ़ के सेक्टर 1 में स्थित है। यहा एक ही क्षेत्र में सचिवालय, उच्च न्यायालय, ओपन हैंड मान्यूमेंट आदि अनेक इमारते है। इनकी बनावट और यहा के आस पास का वातावरण, साफ सफाई की व्यवस्था आपको किसी विदेशी शहर में होने का अनुभव प्रदान करती है। चंडीगढ़ के दर्शीनीय स्थल की सैर पर आने वाले पर्यटक यहा का भ्रमण जरूर करते है।

रॉक गार्डन

यह चंडीगढ़ के दर्शनीय स्थल में काफी प्रसिद्ध और खुबसूरत पार्क है। यहां की सुंदरता सैलानियो का दिल जीत लेती है। यह अपनी किस्म का एक अनूठा गार्डन है। प्रसिद्ध कलाकार नेकचंद द्वारा रचित इस गार्डन में बेकार तथा टूटी फूटी वस्तुओ से अनूठी कलाकृतियो का निर्माण किया गया है। जो किसी कल्पनालोक से कम नही है। इसके अलावा यहा खुबसूरत फव्वारे, झरने, रंग बिरंगे फूल, हरे भरे बाग बगीचे पर्यटको को आकर्षित करते है। यह पार्क हर रोज सुबह 10 बजे पर्यटको के लिए खोल दिया जाता है।

सुखना झील

यह झील भी चंडीगढ़ के सेक्टर 1 में स्थित है। यह झील शिवालिक पहाड की तलहटी में अप्राकृतिक रूप से बनाई गई है। इस झील में अनेक प्रकार की मछलिया भी है। जिन्हें पकडने से पहले पर्यटन विभाग से अनुमति लेनी पडती है। इस झील में पर्यटक नौका विहार का आनंद भी उठा सकते है। वाटर स्पोर्टस तथा अन्य जल क्रीडाओ के लिए भी यह उत्तम स्थल है।

चंडीगढ़ के दर्शनीय स्थल के सुंदर दृश्य
चंडीगढ़ के दर्शनीय स्थलो के सुंदर दृश्य

रोज गार्डन

यह खुबसूरत गार्डन चंडीगढ़ के सेक्टर 16 में स्थित है। लगभग 30 एकड भू-भाग में बनाया गया तथा 1600 से भी अधिक किस्मो के गुलाब के फूलो वाला यह बाग एशिया का सबसे बडा गुलाब के फूलो का बाग है। यहा का सौंदर्य पर्यटको को आश्चर्य चकित कर देता है।

फरवरी माह में यहा कई किस्म के गुलाब खिले रहते है। उस समय यहा रोज फेस्टिवल भी बडी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान इस पार्क में खूब पर्यटक फोटोग्राफी करते है। इस बाग के मध्य में 70 फुट का एक फव्वारा भी है। जो इसकी सुंदरता में चार चांद लगाता है। यह गार्डन अप्रैल से सितंबर के महीनो में सुबह 5 बजे से शाम 9 बजे तक खुला रहता है। शेष महिनो में यह एक घंटा देर से खोला जाता है। रोज गार्डन चंडीगढ़ के दर्शनीय स्थल में सबसे अधिक देखा जाने वाला स्थल है।

गांधी भवन

गाधी भवन चंडीगढ़ के सेक्टर 14 में स्थित है। यह एक भव्य इमारत है। इस इमारत के बारे में कहा जाता है की यह शहर की सबसे फोटोजनिक इमारत है।

लेजर वैली

लेजर वैली चंडीगढ़ के सेक्टर 10 में स्थित है। यह एक बेहद ही खुबसूरत सैरगाह है। यह् का शांत वातावरण व प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटको का मन मोह लेता है। यहा के हरे भरे बाग व फूलो से भरे रास्ते पर्यटको को सुखद अनुभूति प्रदान करते है। यहा चारो ओर नैसर्गिक सौंदर्य बिखरा हुआ है। लेजर वैली नाम की यह सैरगाह लंबी चौडी साफ सुथरी एवं मनोहारी सैरगाह है। इस वैली मे कदम रखने के बाद पर्यटक का यहा से जाने का मन नही करता।

टैरेस गार्डन

टैरेस गार्डन चंडीगढ़ के सेक्टर 33 में स्थित है। रंग बिरंगे मौसमी फूलो से भरा यह गार्डन 10 एकड भूमी में फैला हुआ है। यहा अनेक प्रकार के मौसमी फूलो की भरमार है। इस गार्डन को अध्यन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। यह बॉटनी ( वनस्पति शास्त्र) के शोधकर्ताओ के लिए एक आदर्श अध्ययन केंद्र है।

चंडीगढ़ के दर्शनीय स्थल के सुंदर दृश्य
चंडीगढ़ के दर्शनीय स्थलो के सुंदर दृश्य

कला सागर

चंडीगढ़ के दर्शनीय स्थल में यह स्थल चंडीगढ के सेक्टर 10 में स्थित है। यहा सैकडो किस्म की टूटी फूटी चीजो से कई आकर्षक नमूने तैयार किए गए है। इसलिए यह अपने आप में अनूठा है। कला सागर की अद्भुत बनावट व खूबसुरती पर्यटको के आकर्षण का केंद्र है। इसका निर्माण विजयपाल गोयल ने करवाया था।

बोगनवेलिया गार्डन

बोगनवेलिया गार्डन चंडीगढ़ के सेक्टर 3 में स्थित है। इस पार्क कई किस्म के रंग बिरंगे बोगनवेलिया के सुंदर फूल है। यह पार्कलगभग 20 एकड के क्षेत्र में फैला हुआ है।

हमारे यह लेख भी जरूर पढें:–

पिंजौर गार्डन

रोज गार्डन चंडीगढ

चामुंडा देवी कांगडा

मनसा देवी मंदिर मनीमाजरा

पंजाब के दर्शनीय स्थल

शिमला के दर्शनीय स्थल

कुल्लु मनाली के दर्शनीय स्थल

डलहौजी के दर्शनीय स्थल

चंडीगढ़ संग्रहालय

चंडीगढ़ संग्रहालय चंडीगढ के सेक्टर 10 में स्थित है। आर्किटैक्ट ला करबूजिए द्वारा बनाई गई इस संग्रहालय की इमारत वास्तुशिल्प कला की दृष्टि से बेजोड इमारत है। इस संग्रहालय में कांगडा, राजस्थानी व मुगलो के जमाने की कलाकृतियां संग्रहित है, जो कला प्रेमियो को अचंमभित करती है। इस संग्रहालय के पास एक आर्ट गैलरी भी है। जहां पुराने और आधुनिक समय की कला के उत्कृष्ट नमूने संग्रहीत है। यह संग्रहालय सोमवार को बंद रहता है इसे देखने का समय सुबह 10 बजे से सांय 4:30 बजे तक है।

टोपिआरी पार्क

जीव जंतुओ के आकार के अलग अलग पौधे तथा साडियो से निर्मित कृतिया इस पार्क के आकर्षण का केंद्र है। यह पार्क चंडीगढ़ के सेक्टर 35 में स्थित है।

चंडीगढ़ के दर्शनीय स्थल, चंडीगढ़ के पर्यटन, चंडीगढ़ टूरिस्ट पैलेस, चंडीगढ़ यात्रा, चंडीगढ़ दर्शन, आदि शीर्षको पर आधारित हमारा यह लेख आपको कैसा लगा हमे कमेंट करके जरूर बताएं। यह जानकारी आप अपने दोस्तो के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते है। यदि आप हमारे हर एक नए लेख की सूचना ईमेल के जरिए पाना चाहते है तो आप हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब भी कर सकते है।

Naeem Ahmad

CEO & founder alvi travels agency tour organiser planners and consultant and Indian Hindi blogger

Leave a Reply