कलंदर शाह दरगाह कोंच जालौन उत्तर प्रदेश Naeem Ahmad, August 30, 2022February 23, 2024 कलंदर शाह दरगाह यह मजार कलन्दरियों के नाम से मशहूर है जो कि उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कोंच नगर के मिया गंज मुहल्ले में स्थित है। इस दरगाह के प्रति जायरिनों की बहुत आस्था है, बड़ी संख्या में लोग यहां जियारत करने आते हैं और मनौतियां मांगते हैं।कलंदर शाह दरगाह का इतिहासकलंदर शाह दरगाह का निर्माण सन 1942 में हुआ था। पानीपत के पहले अलीशाह के सिलसिलों में कुछ फकीर यहां पर आये और यहां पर गुजर गये। उनकी मजार यहीं पर बनवाई गयी। कलंदर शाह दरगाह में भरपूर शाह और भंवर गुलजार शाह की मजारें बनी है। भवन गुलजार शाह ने तकिये की मजार व कुआँ बनवाया। यह मजार धार्मिक, सामाजिक भावनाओं की मिसाल है। श्री शाह मुहम्मद अल्ली ने एक भेंट में बतलाया कि यहाँ पहले भी तकिये केवारिश जो होते थे। वह हिन्दू जाति के होते थे। यहाँ के आखिरी पीर भंवर गुलजार शाह थे जो कि अहीर के लड़के थे और उन्होंने 100 वर्ष की उम्र पायी थीं। उसके बाद में इसका रखरखाव आदि मंजूर अली शाह देख रहे थे और इसी जनपद के मोहन गांव के निवासी थे और 1 ब्राहमण के पुत्र थे। उनके पहले का नाम राधा चरन था। कई जमीदारी ने तकिये के लिए खेत नदेपुरा मौजा भवंर गुलार शाह को दिये थे।खुर्रम शाह दरगाह कोंच या तकिया खुर्रम शाह कोंच जालौनकलदर शाह दरगाह कोंचकलंदर शाह दरगाह कोंच का स्थापत्यकलन्दर शाह मजार का बाहरी दरवाजा दक्षिण की ओर है तथा इस विशाल दरवाजे के मध्य से उसके अन्दर प्रवेश किया जा सकता है। मुख्य दरवाजे के अन्दर प्रवेश करते ही पश्चिम की ओर मजारें स्थित है। जिसके ऊपर गोल गुम्बदकार डाटें पड़ी हैं। यह मजार का निर्माण नवीन है तथा नयी शैल्ली के अनुरूप मीनारें आदि बनी है। हमारे यह लेख भी जरूर पढ़े:— [post_grid id=”6680″]Share this:ShareClick to share on Facebook (Opens in new window)Click to share on X (Opens in new window)Click to print (Opens in new window)Click to email a link to a friend (Opens in new window)Click to share on LinkedIn (Opens in new window)Click to share on Reddit (Opens in new window)Click to share on Tumblr (Opens in new window)Click to share on Pinterest (Opens in new window)Click to share on Pocket (Opens in new window)Click to share on Telegram (Opens in new window)Like this:Like Loading... भारत के प्रमुख धार्मिक स्थल भारत की प्रमुख दरगाह