प्रिय पाठको विदेश घूमने जाने का मन किसका नही करता है। हर कोई विदेश यात्रा टूर आदि पर जाने की चाहत रखता है। अक्सर यह चाहत बस पैसे वालो की ही पूरी होती है। क्योकि विदेशी ट्रैवल पर आने वाला खर्च अधिक होता है। जिसके कारण कुछ लोगो का विदेश घुमने का सपना सपना ही रह जाता है। अगर आप कुछ सावधानिया और कुछ खास बातो का ख्याल रखें तो आप भी कम खर्च मे विदेश यात्रा कर सकते है। इस पोस्ट मे हम अपने पाठको को कम खर्च मे विदेश यात्रा कैसे करे, विदेश यात्रा के दौरान पैसे कैसे बचाए, विदेशी टूर मे आने वाला खर्च कैसे कम करे,कम खर्च मे विदेशी टूर की प्लानिंग कैसे करे, आदि विदेश यात्रा के टिप्स के बारे में बता रहे है।
कम खर्च मे विदेश
यात्रा घूमने के टिप्स
कम खर्च मे यूरोप कैसे घूमें
– कम खर्च मे विदेश यात्रा
का तरीका
ऐसा मानकर चलते है कि हम यूरोप घूमने की योजना बना रहे है। यही रूल अगर आप दूसरी जगह के लिए भी अपनायेगें तो यकीनन आप सस्ती यात्रा कर सकते है। यूरोप मे आप एक ऐसे देश को अपना डेस्टिनेशन प्वाइंट बनाए जो पूरे यूरोप मे सबसे सस्ता हो जैसे:- चेक- रिपब्लिक, हंगरी,पोलैंड,स्लोवाकिया और ऑस्ट्रिया यूरोप के सस्ते देश है। सस्ती टिकट्स के लिए पहले से ही एयरलाइंस चेक करते रहना चाहिए। इसके अलावा काफी सस्ती एयरलाइन जैसे:- स्मार्टविंग, ईजीजेट, विज एयर, रेयान जिनकी टिकट डड सस्ती होती है। रात की फ्लाइट मे अगर आप बुकिंगड॒ कराते है। तो यह अपेक्षाकृत सस्ती होती है। सस्ता टिकट लेने के बाद आप यूरोप के अंदर एक देश से दूसरे देश में आसानी से सस्ते में घूम सकते है।

एयर लाइंस में स्टॉप ओवर का लाभ :- स्टॉप ओवर क्या है। :-
अपने टूर मे स्टॉप ओवर का भी लाभ उठा सकते है। ऐसी कई एयर लाइंस है जो कनेक्टिंग फ्लाइट्स मे स्टॉप ओवर की सुविधा देती है। और वो भी बिना अतिरिक्त पैसे दिए। स्टॉप ओवर का मतलब है कि अप अपनी फ्लाइट से उतर कर कुछ दिन उस जगह पर भी घूम सकते है। जहा से आपको कनेक्टिंग फ्लाइट पकडनी है और बाद में उसी टिकट से अपने डेस्टिनेशन पर जा सकते है। चलिए में आपको ठीक से सरल भाषा मे समझाता हूँ। जैसे मानिए कि आपको पेरिस जाना है और आप वेनिस होकर पेरिस जा रहे है। तो आप वेनिस में आराम से 3-4 दिन का स्टॉप ओवर कर सकते है।
काउच सर्फिंग – यूरोप में ठहरने का सस्ता स्थान :-
दरअसल काउच सर्फिंग ट्रेवलर्स एक की एक कम्युनिटी है जिसके जरिए आप वहा किसी के घर में 1-2 दिन के लिए ठहर सकते है। इसके बदले आपको उसके लिए कुछ काम करना होगा। यूरोप मे काउच सर्फिंग का चलन काफी है। इसके अलावा यूरोप मे आप होस्टल्स में रूक सकते जिन्हे भारत में धर्मशाला कहा जाता है। यह काफी सस्ती होती है।
एक विजा पर कई सारे देश कैसे घुमे:-
यूरोप में तो एक बात बहुत अच्छी है कि वहां कई सारे देश आस पास ही है। आप बेहतर ढंग से प्लान करे तो कम समय में ज्यादा जगह घूम पाएंगे। यूरो में एक साथ कई सारे देश घूमने के लिए आपको अलग अलग देशो के लिए अलग से विजा लेने की जरूत नही है। इसके लिए आपको केवल एक शेंगन वीजा लेना होता है। जिससे आप यूरोप के कई देशो मे आसानी से घूम सकते है।
यूरो या डॉलर करंसी पर नजर बनाए रखें
जब भी आप यूरोप या और कही घूमने का मन बनाए तो अपनी नजर वहा की करंसी की किमत पर बनाए रखे। जिस दिन करंसी की किमत डाउन हो खरीद लें। अगर आप ज्यादा कैस साथ रखने के इच्छुक नही है तो ट्रैवल फोरेक्स कार्ड एक अच्छा विकल्प है। फोरेक्स कार्ड मे उतनी ही करंसी डाले जितनी आपको जरूरत हो क्योकि वापस आने पर आपको बची हुई करंसी का कम रेट मिलता है। अगर आप यह टिप्स अपनाये तो कुछ पैसे बचा सकते है। और आपको कम खर्च मे विदेश यात्रा करने मे मदद मिलेगी
लोकल ट्रासपोर्ट ( पंब्लिक ट्रांसपोर्ट ) का इतेमाल ज्यादा करे
यूरोप या बाहर के देशो मे ज्यादातर ट्रांसपोर्ट काफी अच्छा है। इसलिए टैक्सी जैसी महंगी सवारी लेने की आपको जरूरत नही है। यूरो मे तो कई शहरो मे लोकल ट्रांसपोर्ट मे ट्रैवल करने के लिए एक पास सिस्टम है। उस पास की खासियत यह होती है। कि वह पूरे यूरोप मे चलता है। इस पास की किमत लगभग 300 रूपये है जिसकी वैधता 24,48 या 72 घंटे की होती है। यह पास ट्राम, बस और बोट सभी में चल जाता है। इसके अलावा यूरेल नाम से भी एक पास बनता है। जिसको हम भारत में रहकर भी बनवा सकते है। इससे आपको काफी बचत होगी और आप कम खर्च मे विदेश यात्रा कर सकते है।
फ्रि या ऑफर वाले दिन
विदेशो या यूरोप में कई ऐसे ऐतिहासिक जगह है जहा के विजिट शुल्क या टिकट पर छूट या फ्रि होता है। इस दिन आप वहा विजिट करके पैसे बचा सकते है। और कम खर्च मे विदेश यात्रा कर सकते है। इसके अलावा आप इंटरनेट पर लोगो के अनुभवो को पढंे जिससे आपको पैसे बचाने में मदद मिलेगी