कबीर पंथ के मूलमंत्र, शिक्षा, नियम, व परिचय Naeem Ahmad, November 18, 2023 मध्यकाल में गुजरात एवं राजस्थान के भक्त-जन-समुदाय को संत कबीर दास की विचारधारा ने सर्वाधिक प्रभावित किया है। यहां प्रवर्तित सन्त सम्प्रदायों में से अधिकांश सम्प्रदाय कबीर की शिष्य परम्परा के ही संतों के द्वारा संस्थापित हैं। वस्तुतः संतमत के नाम से हम जिस चिन्तन प्रणाली एवं साधना धारा से परिचित हैं वह कबीरदास के द्वारा ही प्रवाहित हुई है। इसके अतिरिक्त कबीर के नाम से ही कबीर पंथ की स्थापना इन दोनों प्रदेशों में व्यापक रूप से हुई है। प्रमाण स्वरूप गुजरात एवं राजस्थान के लगभग प्रत्येक प्रमुख नगरों में कबीर मन्दिर आज भी विद्यमान हैं। कबीर पंथ के मूल मंत्र परिचय नियम व शिक्षा कबीर पंथ के अनुयायियों में ब्राह्मण तथा वणिक जाति को छोड़कर अन्य जाति के ग्रहस्थ होते हैं। विशेष उल्लेखनीय तथ्य यह है कि इन दोनों प्रेदेशों में कबीर मन्दिरों की स्थापना तथा कबीर पंथ का इस रूप में प्रचार 17वीं तथा 18वीं शताब्दी में होने लगा था। 17वीं शताब्दी तक यहां कबीर पंथ का प्रसार संतमत के प्रभाव के रूप में ही रहा है। गुजरात में कबीर पंथ के शिष्यों में लुहाणा, सुनार, सुथार, कुम्हार, नाई, धोबी, राज, काछिया, कणवी, कोली आदि जाति के लोग हैं। श्री किशनसिंह चावडा के मतानुसार कबीर का सं० 1564 में गुजरात में आगमन हुआ था। परन्तु इस बात का कोई प्रमाण प्राप्त नहीं होता है। गुजरात में कबीर पंथ आगे चलकर दो शाखाओं के रूप में प्रचलित हुआ। वे शाखायें राम कबीरिया तथा सन्त कबीरिया नाम से प्रसिद्ध हैं। परन्तु इनका प्रसार हमारे आलोच्यकाल के पश्चात हुआ है, उसकी विस्तार पूर्वक चर्चा यहां आवश्यक होगी। कबीर पंथ कबीर पंथ अथवा कबीर मन्दिरों की स्थापना गुजरात में कबीर के पश्चात हुई है परन्तु कबीर वाणी का प्रभाव यहां बहुत पहले आ चुका था। नरसी मेहता तथा अन्य भक्त कवियों के ज्ञान वैराग्य के पदों पर कबीर का ही प्रभाव है ऐसा मत श्री आनन्द शंकर ध्रुव ने व्यक्त किया था। उधर राजस्थान में तो दादूदयाल आदि प्रसिद्ध संत कबीर की शिष्य परम्परा के ही थे। कबीर मत का प्रसार सर्वत्र इतने व्यापक रूप में हुआ उसका कारण उनका विशाल दृष्टिकोण तथा साधना का सहज रूप था। कबीर ने अपने समय में प्रचलित विभिन्न उपासना-पंथों के सार तत्व को ग्रहण कर एक समन्वयात्मक सरल मार्ग प्रशस्त किया था। कबीर ने वेदांत के अद्वेतवाद, नाथ-पंंथियों की योग साधना, वैष्णवों की भक्ति तथा सूफियों के प्रेम तत्व को लेकर एक नवीन, सहज रूप का निर्माण किया। विभिन्न पंथों में फैले हुए आडंबर तथा निर्थक आचार विचारों का तीव्र विरोध किया। जातिगत तथा धर्म गत भेदभावों की निस्सारता का भंडाफोड़ किया। मनुष्य मात्र को परमात्मा की शरण में समान अधिकार की घोषणा की। हिन्दू और मुसलमानों के धर्म गुरु पंडित और मुल्लाओं की घमण्ड पूर्ण स्वार्थपरक नीति पर कठोर प्रहार किये। हिन्दू समाज के निम्न जाति के भक्तों को भी उपासना में उच्चकोटि का स्थान दिया। संत कबीर के जीवन काल का समय लगभग 15वीं शताब्दी था। स्वामी रामानन्द का शिष्यत्व प्राप्त करने का सौभाग्य उन्हें मिला। वेदशास्त्रों की विधिवत शिक्षा-दिक्षा का तो उन्हें अवसर ही नहीं मिला, किन्तु उनका अनुभव का ज्ञान अत्यन्त विशाल था। कबीर का व्यक्तित्व अत्यन्त प्रभाव शाली था। उनमें सरलता, स्पष्टवादिता एवं निर्भीकता थी सत्यान्वेषण के सम्बन्ध मे होने वाली अनुभूतियों को वे स्पष्ट शब्दों में व्यक्त कर देते थे। कबीर निर्गुण ब्रह्म के उपासक थे। नाम स्मरण के लिये उन्होंने राम को स्वीकार किया है। परन्तु कबीर का राम निराकार ब्रह्म का स्वरूप है। उन्होंने भक्ति और ज्ञान दोनो को समान स्थान दिया है। ज्ञान के द्वारा मनुष्य अपने भ्रम का निवारण कर सकता है, अंध विश्वासों का खंडन तथा सत्य की दृष्टि प्रदान करता है। माया का आवरण जो मनुष्य को परमात्मा के साथ तादात्म्य स्थापित करने में बाधा पहुँचाता है, ज्ञान के सहारे ही नष्ठ किया जा सकता है। कबीर की इन पंक्तियों में यह बात स्पष्ट हो गई है:— संतो भाई ! आई ज्ञान की आंधी रे। भ्रम की टाटी सर्व उड़ाणी माया रहे न बांधो रे॥ कबीर ने अपनी वाणी में तर्क-वितर्क के हारा बाहयाचारों की निरर्थकता प्रमाणित की है। कर्मकांड, मूर्तिपुजा, माला, तिलक कठी, व्रत, तीर्थ इत्यादि केवल आडंवर है। इनके द्वारा सच्ची भक्तित असभावित है। स्वानुभव एवं सहज भाव ही भक्ति का सच्चा मार्ग है। इन बातों का प्रतिपादन कबीर ने ज्ञान की सहायता से ही किया है, किन्तु कबीर के तर्कों का सहारा लेकर भी इन आध्यात्मिक विषय के सम्बन्ध में कोई उलझन पैदा नही होती है। ब्रह्म, जीव, जगत, माया, आचार, धर्म इत्यादि तत्वों को समझाने के लिये उन्होंने सरल, सुबोध तर्क दिये है। उनकी शैली बड़ी मार्मिक किन्तु व्यंग्यात्मक होती है। आध्यात्मिकता की बड़ी गंभीर, गूढ बातोंको एक सामान्य सांसारिक मनुष्य भी सरलता से समझ सके इसका ध्यान कबीर के सम्पुर्ण रूप से रखा है। कबीर के राम निर्गुण ब्रह्म है। किन्तु उन्होंने अपने ईष्ट को-उस परम सत्य को-सगुण, निर्गुण से परे शब्दातीत कहा है। वह अगम्य, अगोचर है। फिर भी प्रेम की दृष्टि से वह प्रत्येक के अन्तर में देखा जा सकता है। वह वर्णनातीत है। उसका भक्ति और प्रेमपूर्ण हृदय में अनुभव किया जा सकता है,किन्तु वर्णन नहीं। वह स्वत व्याप्त है। सगुण और निर्गुण के भ्रम में पड़कर हम सच्चे मार्ग को भूल बैठते हैं। कबीर ने इस तथ्य को समझाते हुए लिखा है :— संतो धोका कासू कहिये। गुण में निरगुण निरगुण में गुण है बाट छाँड़ि क्यू बहिये॥ इस प्रकार कबीर ने ज्ञान के साथ प्रेम की आवश्यकता का अनुभव किया है। कबीर ने अपने युग में सगुण, निर्गुण ज्ञान, भक्ति, आचार, धर्म, इत्यादि के सम्बन्ध में फैली हुई परस्पर विरोधी भावनाओं एवं विश्वासों के बीच में से एक स्पष्ट सहज सर्वमत मार्ग ढूंढ़ निकाला, और सत्य की प्राप्ति के लिए ज्ञान एवं प्रेम को जीवन में एक साथ लेकर चलने का आह्वान किया राजस्थान में दादूदयाल, सुन्दरदास, लालदास, मीरां तथा गुजरात में अखा एवं नरसी मेहता ने भी कबीर की ज्ञान एवं प्रेममयी वाणी का तथा उनके संतमत के विचारों का प्रभाव ग्रहण किया था, जिसका प्रमाण हमें इन संत-भक्त कवियों की रचनाओं में स्पष्ट दृष्टिगोचर होता है। हमारे यह लेख भी जरुर पढ़े:— तानसेन का जीवन परिचय, गुरु, पिता, पुत्र, दूसरा नाम और शिक्षा संगीत सम्राट तानसेन का नाम सवत्र प्रसिद्ध है। आज से लगभग पांच सौ वर्ष पूर्व भारतीय संगीत के क्षितिज पर यह Read more कवि भीम का जीवन परिचय और इतिहास आज के अपने इस लेख में हम उस प्रसिद्ध भक्त एंव कवि के जीवन चरित्र के बारे में जानेंगे जिसने गुजराती Read more कवि भालण का जन्म कब हुआ और समय काल मध्यकाल के प्रसिद्ध एवं समर्थ आख्यानकार गुजरात के कवि भालण के जन्म काल के सम्बन्ध में विद्वानों में मतभेद है। Read more निम्बार्क सम्प्रदाय के संस्थापक, प्रधान पीठ, गुरु परंपरा व इतिहास रामानुज संप्रदाय के पश्चात् निम्बार्क सम्प्रदाय का प्रचार गुजरात एवं राजस्थान में मध्यकाल में हुआ है। गुजरात में प्राचीन ग्रन्थ भंडारों Read more रामानुज संप्रदाय की पीठ, परिचय, प्रवर्तक, नियम व इतिहास रामानुज संप्रदाय के प्रवर्तक श्री रामानुजाचार्य थे। इनका समय ईसवी सन् 1017 से 1137 माना गया है। इनका सिद्धांत विशिष्टद्वैत Read more रामानंदी संप्रदाय के संस्थापक, पीठ, नियम व इतिहास रामानंदी संप्रदाय को वैरागी संप्रदाय भी कहते हैं। रामानंदी संप्रदाय के प्रवर्तक मध्यकाल के प्रसिद्ध गुरु रामानन्द जी थे। प्रारम्भ Read more वल्लभ सम्प्रदाय अथवा पुष्टिमार्ग के प्रवर्तक, नियम, पीठ, व इतिहास वल्लभ सम्प्रदाय :-- मध्यकाल में गुजरात तथा राजस्थान में वैष्णव भक्ति का प्रचार कितने व्यापक रूप में हुआ था। इस Read more नाथ पंथ, सम्प्रदाय की विशेषता, परिचय और इतिहास हमारे आलोच्यकाल में राजस्थान के सिद्ध जसनाथ जी को छोड़कर अन्य किसी संत कवि पर नाथ पंथ का प्रत्यक्ष प्रभाव परिक्षित Read more लालदासी सम्प्रदाय की प्रमुख पीठ, प्रवर्तक, शिक्षा और इतिहास लालदासी सम्प्रदाय के प्रवर्तक संत लालदास थे। ये अलवर राज्य के निवासी थे। इनकी जाति मेवा थी और पहले ये Read more दरिया पंथ के प्रवर्तक, संस्थापक, पीठ, शिक्षा और इतिहास दरिया पंथ के प्रवर्तक मारवाड़ के संत दरिया साहब थे। इनका जन्म संवत् 1733 में जेतारण में हुआ था। दरिया Read more निरंजनी सम्प्रदाय के संस्थापक, प्रवर्तक, प्रमुख पीठ तथा इतिहास निरंजनी सम्प्रदाय के प्रवर्तक का नाम हरिदास जी था। इनके जीवन वृत्त के सम्बन्ध में विद्वानों में बड़ा मतभेद है। Read more विश्नोई सम्प्रदाय के संस्थापक, नियम, मंदिर व इतिहास विश्नोई सम्प्रदाय राजस्थान का एक प्रसिद्ध संत-सम्प्रदाय है। जिसकी स्थापना जाम्भो जी ने सं० 1542 में की थी। जाम्भो जी का Read more प्रणामी सम्प्रदाय के प्रवर्तक, स्थापना, मंदिर और इतिहास जिस प्रकार दादू पंथ राजस्थान का प्रमुख सम्प्रदाय रहा है उसी प्रकार गुजरात में संत सम्प्रदाय के रूप में प्रमुख स्थान Read more दादू पंथ क्या है, शाखाएं, प्रमुख पीठ और स्थापना कब हुई दादू पंथ के प्रवर्तक संत दादूदयाल थे, राजस्थान एवं गुजरात दोनों से इनका निकट सम्बन्ध रहा है, इस सम्प्रदाय का नाम Read more संत तुकाराम का जीवन परिचय और जन्म एक दिन एक किसान अपने खेत से गन्ने कमर पर लाद कर चला। मार्ग में बालकों की भीड़ उसके साथ Read more संत तुलसीदास का जीवन परिचय, वाणी और कहानी भारतीय संस्कृति के प्राण और विश्व साहित्य के कल्पतरू संत तुलसीदास इस लोक के सुख और परलोक के दीपक हैं। Read more भक्त नरसी मेहता की कथा - नरसी मेहता की कहानी पुण्यभूमि आर्यवर्त के सौराष्ट-प्रान्त (गुजरात) में जीर्ण दुर्ग नामक एक अत्यन्त प्राचीन ऐतिहासिक नगर है, जिसे आजकज जूनागढ़ कहते है। भक्त Read more संत हरिदास का जीवन परिचय - निरंजनी संत हरिदास एक भारतीय संत और कवि थे, और इन्हें निरंजनी संप्रदाय के संस्थापक के रूप में जाना जाता है,इनका काल Read more संत सूरदास का जीवन परिचय हिंदी में संत सूरदास जी एक परम कृष्ण भक्त, कवि और साध शिरोमणि 16 वें शतक में हुए जो 31 बरस तक गुसाईं Read more संत सदना जी का परिचय संत सदना जी का समय पंद्रहवीं शताब्दी के आखरी भाग रहा है। संत सदना जी जाति के कसाई थे। यह Read more दयाबाई का जीवन परिचय और रचनाएं महिला संत दयाबाई जी महात्मा संत चरणदास जी की शिष्य और संत सहजोबाई जी की गुर-बहिन थी। संत चरण दास Read more सहजोबाई का जीवन परिचय और रचनाएं महिला संत सहजोबाई जी राजपूताना के एक प्रतिष्ठित ढूसर कुल की स्त्री थी जो परम भक्त हुई और संत मत के Read more मीराबाई का जीवन परिचय और कहानी मीराबाई भक्तिकाल की एक ऐसी संत और कावित्रि हैं, जिनका सबकुछ कृष्ण के लिए समर्पित था। मीरा का कृष्ण प्रेम Read more बाबा धरनीदास का जीवन परिचय हिंदी में बाबा धरनीदास जी जाति के श्रीवास्तव कायस्थ एक बड़े महात्मा थे। इनका जन्म जिला छपरा बिहार राज्य के मांझी नामक गांव Read more संत बुल्ला साहब का जीवन परिचय हिंदी में संत बुल्ला साहब, संत यारी साहब के गुरुमुख चेले और संत जगजीवन साहब व संत गुलाल साहब के गुरू थे। Read more संत यारी साहब का जीवन परिचय हिंदी में संत यारी साहब के जीवन का परिचय बहुत खोज करने पर भी कुछ अधिक नहीं मिलता है, सिवाय इसके कि Read more बाबा मलूकदास का जीवन परिचय, जन्म,गुरू चमत्कार बाबा मलूकदास जी जिला इलाहाबाद के कड़ा नामक गांव में बैसाख वदी 5 सम्वत् 1631 विक्रमी में लाला सुंदरदास खत्री Read more संत गुलाल साहब का जीवन परिचय हिंदी में संत गुलाल साहब जाति के छत्री थे, और संत बुल्ला साहब के गुरूमुख शिष्य, तथा संत जगजीवन साहब के गुरु Read more संत भीखा दास का जीवन परिचय हिंदी में संत भीखा दास जिनका घरेलू नाम भीखानंद था जाति के ब्राह्मण चौबे थे। जिला आजमगढ़ के खानपुर बोहना नाम के Read more संत दरिया साहब मारवाड़ वाले का जीवन परिचय संत दरिया साहब मारवाड़ वाले का जन्म मारवाड़ के जैतारण नामक गांव में भादों वदी अष्टमी संवत् 1733 विक्रमी के Read more संत दरिया साहब बिहार वाले का जीवन परिचय परम भक्त सतगुरु संत दरिया साहब जिनकी महिमा जगत प्रसिद्ध है पीरनशाह के बेटे थे। पीरनशाह बड़े प्रतिष्ठित उज्जैन के क्षत्री Read more संत रैदास जी का जीवन परिचय, जन्म, मृत्यु, गुरू आदि जानकारी संत रैदास जी जाति के चमार एक भारी भक्त थे जिनका नाम हिन्दुस्तान ही नहीं वरन् ओर देशों में भी Read more संत गरीबदास का जीवन परिचय, गुरु, चमत्कार महात्मा संत गरीबदास जी का जन्म मौजा छुड़ानी, तहसील झज्जर, ज़िला रोहतक हरियाणा में वैसाख सुदी पूनो संवत् 1774 वि० Read more संत चरणदास जी का जीवन परिचय, समाधि, चमत्कार महात्मा संत चरणदास जी का जन्म राजपूताना के मेवात प्रदेश के डेहरा नामी गांव में एक प्रसिद्ध ढूसर कुल में Read more संत दूलनदास का जीवन परिचय हिंदी में महात्मा संत दूलनदास जी के जीवन का प्रमाणिक वृत्तान्त भी कितने ही प्रसिद्ध संतो और भक्तों की भांति नहीं मिलता। Read more संत सुंदरदास का जीवन परिचय, रचनाएं, वाणी संत सुंदरदास जी के जन्म से संबंधित एक कथा प्रचलित है जिसके अनुसार पिछले समय में प्रचलन था कि साधू Read more संत दादू दयाल की जीवनी और परिचय संत दादू दयाल जी का जन्म फागुन सुदी अष्टमी बृहस्पतिवार विक्रमी सम्वत 1601 को मुताबिक ईसवी सन् 1544 के हुआ Read more संत धर्मदास का जीवन परिचय और रचनाएं संत धर्मदास जी महान संत कबीरदास जी के शिष्य थे। वह महान कवि भी थे। वह एक धनी साहुकार थे। Read more कबीर दास का जीवन परिचय - संत कबीरदास की जीवनी संसार का कुछ ऐसा नियम सदा से चला आया है कि किसी महापुरुष के जीवन समय में बहुत कम लोग Read more कुम्भज ऋषि कौन थे - कुम्भज ऋषि आश्रम जालौन उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन की कालपी तहसील के अन्तर्गत उरई से उत्तर - पूर्व की ओर 32 किलोमीटर की दूरी Read more श्री हंस जी महाराज की जीवनी - श्री हंस जी महाराज के गुरु कौन थे श्री हंस जी महाराज का जन्म 8 नवंबर, 1900 को पौढ़ी गढ़वाल जिले के तलाई परगने के गाढ़-की-सीढ़ियां गांव में Read more संत बूटा सिंह जी और निरंकारी मिशन, गुरु और शिक्षा हिन्दू धर्म में परमात्मा के विषय में दो धारणाएं प्रचलित रही हैं- पहली तो यह कि परमात्मा निर्गुण निराकार ब्रह्म Read more स्वामी प्रभुपाद - श्री भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी हम सब लोगों ने यह अनुभव प्राप्त किया है कि श्री चैतन्य महाप्रभु की शिष्य परंपरा में आध्यात्मिक गुरु किस Read more महर्षि महेश योगी का जीवन परिचय और भावातीत ध्यान मैं एक ऐसी पद्धति लेकर हिमालय से उतरा, जो मनुष्य के मन और हृदय को उन, ऊंचाइयों तक ले जा Read more ओशो (रजनीश) आध्यात्मिक पुनर्निर्माण का मसीहा मैं देख रहा हूं कि मनुष्य पूर्णतया दिशा-भ्रष्ट हो गया है, वह एक ऐसी नौका की तरह है, जो मझदार Read more स्वामी मुक्तानंद जी महाराज - स्वामी मुक्तानंद सिद्ध योग गुरु ईश्वर की प्राप्ति गुरु के बिना असंभव है। ज्ञान के प्रकाश से आलोकित गुरु परब्रह्म का अवतार होता है। ऐसे Read more श्री महाप्रभु जी - श्री दीपनारायण महाप्रभु जी और योग वेदांत समाज भारत में राजस्थान की मिट्टी ने केवल वीर योद्धा और महान सम्राट ही उत्पन्न नहीं किये, उसने साधुओं, संतों, सिद्धों और गुरुओं Read more मेहेर बाबा इन हिन्दी - मेहेर बाबा का जीवन परिचय कहानी में सनातन पुरुष हूं। मैं जब यह कहता हूं कि मैं भगवान हूं, तब इसका यह अर्थ नहीं है कि Read more साईं बाबा का जीवन परिचय - साईं बाबा का जन्म कहां हुआ था श्री साईं बाबा की गणना बीसवीं शताब्दी में भारत के अग्रणी गरुओं रहस्यवादी संतों और देव-परुषों में की जाती है। Read more संत ज्ञानेश्वर का जीवन परिचय - संत ज्ञानेश्वर महाराज की बायोग्राफी इन हिन्दी दुष्टों की कुटिलता जाकर उनकी सत्कर्मों में प्रीति उत्पन्न हो और समस्त जीवों में परस्पर मित्र भाव वृद्धिंगत हो। अखिल Read more 1 2 Next » Uncategorized भारत के प्रमुख संत हिन्दू धर्म के प्रमुख संत